इंदौर : इंदौर के राजवाड़ा पर मुख्यमंत्री बस सेवा की बस ने चार को रौंदा, एक की मौत

दो दिन पहले शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस ने राजवाड़ा पर एक व्यक्ति की जान ले ली। बस के ब्रेक फेल हो गए और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए बस एक दुकान के बाहर लगे काउंटर से टकरा गई। बस की चपेट में चार लोग आए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। बसों के कांच फोड़ दिए। जिस बस से हादसा हुआ वह इलेक्ट्रिक बस थी।

 

घटना रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब हुई। राजवाड़ा के बस स्टैंड पर आ रही एक बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए और वह अनियंत्रित हो गई। सड़क पर दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को रौंदते हुए बस आगे बढ़ गई और एक वाहन सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भी बस नहीं रुकी और एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

नहीं तो दुकान में घुस जाती बस

सिटी बस लोगों को टक्कर मारते हुए एक दुकान की तरफ बढ़ रही थी। दुकानदार ने बताया कि बस को दुकान की तरफ आते देख हम डर गए और काउंटर से उठ गए। दुकान के बाहर नारियल का काउंटर रखा था और ग्राहकों की गाड़ियां खड़ी थीं। बस काउंटर से टकराकर रुक गई। इस बीच घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसा देख लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बस जब्त कर थाने ले गई।

Source link
#इदर #इदर #क #रजवड #पर #मखयमतर #बस #सव #क #बस #न #चर #क #रद #एक #क #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *