Isha Rikhi Evicted From Bigg Boss 20 Salman Khan Welcome Ajay Devgn And Fatima In Weekend Ka Waar – Entertainment News: Amar Ujala

Isha Rikhi Evicted From Bigg Boss 20 Salman Khan Welcome Ajay Devgn And Fatima In Weekend Ka Waar – Entertainment News: Amar Ujala

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के वीकएंड का वार में एक नया मुद्दा उठाया है। एक प्रतिभागी का शो से एविक्शन हुआ है। शो में नए मेहमान के तौर पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचे हैं। जयदीप को एक प्रतिभागी ने स्टेप सिखाए हैं। वहीं शो में फातिमा सना शेख भी पहुंची हैं। उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं वीकएंड के वार में और क्या खास रहा?

isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

एआई वीडियो पर क्या बोले सलमान?

इस बार वीकेंड का वार पर सलमान ने कहा कि पिछली बार जो मैंने ट्रोल्स और पैपराजी के बैक शॉट को लेकर कहा था, उसका असर दिखा है। पैपराजी ने इसे सीरियसली लिया और ऐसे वीडियो बनना कम हुए। वहीं इस बार सलमान ने एआई के गलत इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक है। हम कई बार देखते हैं कि हमने जो किया भी नहीं वह भी वीडियो में दिखा दिया जाता है। जब तक एक-दो ऐसे लोगों को सजा नहीं होगी तब तक यह बंद नहीं होगा। इसके खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए।

फातिमा सना शेख: अभिनेत्री ने क्यों की सलमान खान की तारीफ? कहा- जब आपके जैसी बड़ी हस्ती…; जानें पूरा मामल

isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

जो भी हुआ भूल जाओ

आगे सभी प्रतिभागियों को सलमान ने सलाह दी कि अब जो हो गया पिछले हफ्ते उसे भूल जाओ। आगे बेहतर करो। सलमान ने रीति और उदिति को पुराने विवाद भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहा।

isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

काजी ने जयदीप को सिखाया स्टेप

इसके बाद घरवालों से मिलने सेट पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचे। यहां माही विज ने बताया कि उनको अजय की आंखें बहुत पसंद करती हैं। वहीं काजी ने यहां जयदीप को अपना ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ डांस स्टेप करके सिखाया।

isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

फातिमा ने की सलमान की तारीफ

शो पर फातिमा सना शेख भी पहुंचीं। उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा- ‘जिस तरह से आपने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया उसका बहुत ही ज्यादा और अच्छा असर हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि सलमान जैसे बड़े स्टार ने इस बारे में बात की तो इसका ज्यादा असर पड़ा है।

Source link
#Isha #Rikhi #Evicted #Bigg #Boss #Salman #Khan #Ajay #Devgn #Fatima #Weekend #Waar #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *