अब तक 8 स्टूडेंट्स ने ही भरी पेनाल्टी:  17 स्टूडेंट्स को किया था चिन्हित, कुछ के यहां फाइनेंशियल प्रॉब्लम – Indore News

अब तक 8 स्टूडेंट्स ने ही भरी पेनाल्टी: 17 स्टूडेंट्स को किया था चिन्हित, कुछ के यहां फाइनेंशियल प्रॉब्लम – Indore News

अब तक 8 स्टूडेंट्स ने ही भरी पेनाल्टी:  17 स्टूडेंट्स को किया था चिन्हित, कुछ के यहां फाइनेंशियल प्रॉब्लम – Indore News


IET के हॉस्टल में उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स में से अभी तक 8 स्टूडेंट्स ने ही 25 हजार रुपए की पेनाल्टी जमा की है। अभी भी कई स्टूडेंट्स ऐसे है जिन्होंने ये पेनाल्टी नहीं भरी है। पेनाल्टी भरने के बाद ही स्टूडेंट्स को उनका रिजल्ट मिल सकेगा। बिना पेनाल्टी भरे उन्हें रिजल्ट नहीं दिया जाएगा। वहीं कुछ पेरेंट्स ने फाइनेशियल प्रॉब्लम की बात कहते हुए समय भी मांगा है। जिस हॉस्टल में स्टूडेंट्स ने उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की थी वहां पर अब सुधार का काम करवाया जा रहा है, ताकि हॉस्टल वापस अपने पहले जैसे स्वरूप में आ सके। बता दे कि पिछले दिनों देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET डिपार्टमेंट के हॉस्टल में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने जमकर उत्पात मचाया था। हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस किया था और हॉस्टल में तोड़फोड़ करते हुए हॉस्टल की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 17 स्टूडेंट्स को चिन्हित किया था और हॉस्टल खाली करवा लिया था। इन पर 25 हजार रुपए प्रति स्टूडेंट्स पेनाल्टी लगाई थी। वहीं जिनकी एग्जाम बची थी, उन्हें एग्जाम भी नहीं देने दी थी। 15 जून के आसपास एग्जाम इधर, बताया जा रहा है कि जिन स्टूडेंट्स को एग्जाम देने से रोका गया था। उनकी एग्जाम 15 जून के आसपास आयोजित की जा सकती है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ पेरेंट्स ने फाइनेंशियल प्रॉब्लम की बात कहते हुए पेनाल्टी जमा कराने के लिए समय मांगा है। डायरेक्टर प्रतोष बंसल का कहना है कि पेनाल्टी जमा करने के बाद ही स्टूडेंट्स को रिजल्ट दिया जाएगा।
www.bhaskar.com
#अब #तक #सटडटस #न #ह #भर #पनलट #सटडटस #क #कय #थ #चनहत #कछ #क #यह #फइनशयल #परबलम #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *