![]()
तनोड़िया | समीपस्थ ग्राम हड़ाई के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार रात खेड़ापति हनुमान मंदिर झंडा मंडली द्वारा भव्य झंडा मंडली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 186 से अधिक गांवों से झंडा लेकर आई मंडलियों ने भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर खेड़ापति सरकार का विशेष शृंगार किया गया तथा मंदिर परिसर में मंच सजाकर विभिन्न मंडलियों का स्वागत किया गया। मंडलियों का गांव में आगमन शाम 5 बजे से शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। भजन संध्या और भंडारा देर रात तक चलता रहा। मंडलियों की प्रस्तुतियां सुनने के लिए मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
Source link
#खडपत #सरकर #क #आकरषक #शगर #दर #रत #चलत #रह #भजन #क #परसततय #shajapur #News


