![]()
नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश से बिहार की नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिले बाढ़ की चपेट में है। बगहा-सुपौल के 10 से ज्यादा स्कूलों में पानी भरने से अगले आदेश तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उत्तरप्रदेश में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों में पानी भर गया है। नेपाल से पानी छोड़े जाने से गंडक नदी में बाढ़ आ गई है। 2 गांवों के 1,400 परिवार प्रभावित हुए हैं। 600 परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। आंध्र प्रदेश में हाल में हुई भारी बारिश के कारण 2,405 किलोमीटर लंबी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंत्री बीसी जनार्दन रेड्डी ने बताया कि इनकी मरम्मत पर करीब 1,500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सबसे ज्यादा 412 किमी सड़कें श्रीकाकुलम जिले में खराब हुई हैं। मध्यप्रदेश में मानसूनी सिस्टम कमजोर होने लगा है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में धूप-छांव वाला मौसम रहा। सोमवार से सिस्टम की एक्टिविटी नहीं होने से कई जिलों में तीखी धूप खिलेगी। छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम खराब होने के दौरान कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Source link
#बहर #म #बगहसपल #क #स #जयद #सकल #बदयप #म #नदय #उफन #पर #आधर #परदश #म #बढ #स #कम #सडक #बह


