इंदौरः दो लोगों की मौत के बाद भी राजबाड़ा की भीड़ में दौड़ रही बसें, ई-बसों की जगह पर कारों ने किया कब्जा

इंदौरः दो लोगों की मौत के बाद भी राजबाड़ा की भीड़ में दौड़ रही बसें, ई-बसों की जगह पर कारों ने किया कब्जा

इंदौर के प्रसिद्ध राजबाड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुए दर्दनाक पीएम ई-बस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार से राजबाड़ा के मुख्य क्षेत्र में सभी पीएम ई-बसों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि बसों का प्रवेश बंद होने से जो जगह खाली हुई है, वहां अब चार पहिया वाहनों ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। अब ट्रैफिक पुलिस को दिन-रात इन कारों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।




rajwada-pm-ebus-accident-traffic-police-route-change-ban

हादसे वाली जगह पर लोगों ने खड़ी की कारें, बसें भी धड़ल्ले से दौड़ रही हैं।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


अन्य भारी वाहनों और स्कूल बसों की आवाजाही पर उठे सवाल

एक तरफ जहां पीएम ई-बसों को हादसे के तुरंत बाद बंद कर दिया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी बिना किसी रुकावट के जारी है। राजबाड़ा जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके के बीच से स्कूल बसें और अन्य भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। इस स्थिति ने स्थानीय नागरिकों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं कि इतने गंभीर हादसे के बावजूद इस सघन व्यावसायिक और ऐतिहासिक क्षेत्र में बाकी सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए बस स्टॉप का निर्णय

प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नए वैकल्पिक बस स्टॉप बनाने का निर्देश जारी किया है। पहला नया स्टॉप संजय सेतु पर निर्मित किया जाएगा, जबकि दूसरा स्टॉप गुरुद्वारे के समीप वाले क्षेत्र में स्थापित होगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब पीएम ई-बसों को किसी भी परिस्थिति में राजबाड़ा के अंदरूनी हिस्से में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस जांच में ड्राइवर की लापरवाही उजागर

ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी ने नए रूट की जानकारी देते हुए बताया कि अब सिटी बसें और ई-बसें यशवंत रोड स्थित गुरुद्वारा चौराहे से नंदलालपुरा चौराहा होती हुई संजय सेतु ब्रिज के रास्ते मृगनयनी चौराहे तक अपना सफर तय करेंगी। पुलिस जांच में यह भी साफ हो गया है कि ई-बस में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या यांत्रिक खामी नहीं थी। यह दुर्घटना पूरी तरह से बस चालक की लापरवाही का नतीजा थी।

दोषी ड्राइवर पर कार्रवाई 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बस चालक धनराज गांगले के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इसके अलावा हादसे के बाद घटनास्थल पर बस में तोड़फोड़ करने वाले तीन अन्य असामाजिक तत्वों को भी गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखीय है कि रविवार को राजबाड़ा में पीएम ई-बस अचानक तेज गति से अनियंत्रित होकर आगे बढ़ गई थी, जिसकी चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से कुचल गए थे। इस दुखद घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज जारी है।


Source link
#इदर #द #लग #क #मत #क #बद #भ #रजबड #क #भड #म #दड #रह #बस #ईबस #क #जगह #पर #कर #न #कय #कबज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *