Actress Akansha Ranjan Kapoor Filmmaker Sharan Sharma Set For A July Wedding As Per Report – Entertainment News: Amar Ujala

Actress Akansha Ranjan Kapoor Filmmaker Sharan Sharma Set For A July Wedding As Per Report – Entertainment News: Amar Ujala

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मशहूर फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा की दुल्हनिया बनने वाली हैं।

Actress Akansha Ranjan Kapoor filmmaker Sharan Sharma set for a July wedding as per report

आकांक्षा और शरण
– फोटो : सोशल मीडिया

कब और कहां होगी शादी

आकांक्षा और शरण अगले महीने 11 जुलाई को मुंबई में शादी करेंगे। इसके अगले दिन यानी 12 जुलाई को ‘जेडब्ल्यू मैरियट’ होटल में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। यह शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, शादी के लिए कोई प्रिंटेड इनविटेशन कार्ड नहीं भेजे गए हैं।

Actress Akansha Ranjan Kapoor filmmaker Sharan Sharma set for a July wedding as per report

आकांक्षा और शरण
– फोटो : सोशल मीडिया

चार साल का रिश्ता

दोनों पिछले करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2022 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखा। हाल ही में एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने खुद इस रिश्ते को कुबूल करते हुए कहा था, ‘हां, मैं शरण के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैंने कभी इस बात को छुपाया नहीं, लेकिन मुझे अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं है।’

Actress Akansha Ranjan Kapoor filmmaker Sharan Sharma set for a July wedding as per report

आकांक्षा
– फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं आकांक्षा?

आकांक्षा रंजन कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की बचपन की सहेली हैं। उन्होंने ‘गिल्टी’ और ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। जल्द ही वह ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में नजर आएंगी।

Actress Akansha Ranjan Kapoor filmmaker Sharan Sharma set for a July wedding as per report

आकांक्षा
– फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं शरण शर्मा?

शरण शर्मा बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। शरण शर्मा ने जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ की तैयारियां शुरू, सलमान खान होस्ट करेंगे शो; सितंबर में होगी शूटिंग

Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *