![]()
छत्तीसगढ़ के बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से हुई मूसलाधार बारिश से उफान पर आई इंद्रावती नदी का पानी उतरने लगा है। लेकिन अब भी बस्तर और जगदलपुर में हालात खराब हैं। कई गांव पानी से घिरे हुए हैं। जगदलपुर शहर के कई निचले हिस्सों में पानी भरा हुआ है। यूपी के कुशीनगर में गंडक नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। 12 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बिजनौर में गंगा नदी के उफान पर आने से स्टेट हाईवे डूब गया। कानपुर में भी कई सड़कें डूबी हुई हैं।
नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर और वीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बेतिया में चंपारण तटबंध टूटने से निचले इलाके डूब गए हैं। राज्य के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी (ग्लोफ) के संभावित खतरे से निपटने के लिए ग्लेशियर झीलों में निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है। ग्लोफ का मतलब ग्लेशियर से बनी झील के अचानक फटने से आने वाली बाढ़ है। इसमें झील का पानी तेजी से नीचे की ओर बहता है, जिससे निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
#यप #क #कनपरबजनर #म #सडक #डबछततसगढ #क #जगदलपर #म #बढ #क #हलत #बहर #क #जल #म #अलरट

