न्यूज डायरी:कर्नाटक में भूकंप से हिली धरती, विजयपुरा में 3.5 तीव्रता का झटका; लोगों से नहीं घबराने की अपील – National Updates 30 Sept Karnataka Manipur Tamil Nadu Assam North East West South Polity Crime And Other News
“_id”:”6abc444769aef718e800ad76″,”slug”:”national-updates-30-sept-karnataka-manipur-tamil-nadu-assam-north-east-west-south-polity-crime-and-other-news-2026-09-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”न्यूज डायरी: कर्नाटक में भूकंप से हिली धरती, विजयपुरा में 3.5 तीव्रता का झटका; लोगों से नहीं घबराने की अपील”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
आज की बड़ी खबरें। – फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक के चिक्कबल्लपुर जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल की नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 26 सितंबर की है।एफआईआर के अनुसार, शारीरिक शिक्षा की छमाही परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्राएं प्रार्थना कक्ष में पढ़ाई कर रही थीं। दोपहर करीब 2.30 बजे प्रिंसिपल छात्रा को बहाने से दवा कक्ष में ले गया। छात्रा का आरोप है कि वहां प्रिंसिपल ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने घटना किसी को बताने पर छात्रा को धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, अगले दिन छात्रा के पिता छात्रावास पहुंचे। छात्रा ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद पिता उसे पुलिस थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
मणिपुर के पूर्व सीएम के काफिले पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर में हिंसक घटनाओं की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी जून 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले और एक आरोपी अप्रैल 2026 में ट्रोंगलाओबी में घर पर हुए आईईडी हमले से जुड़ा है। एनआईए के मुताबिक, 10 जून 2024 को कांगपोकपी इलाके में तत्कालीन मुख्यमंत्री के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस मामले में जांगमिनलुन सिंगसन (44) और थांगजोएल हाओकिप (21) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में एक घर पर आईईडी हमले के मामले में 48 वर्षीय थांगमांग हाओकिप को गिरफ्तार किया गया।