वर्तमान में घर पर दूध पहुंचाने के दाम 63 रुपये प्रति लीटर हैं। इसमें 62 रुपये दूध और एक रुपये सेवा शुल्क शामिल है, लेकिन बढ़ोतरी के बाद दूध के दाम 65 …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर में 1 अक्टूबर से ₹68 लीटर मिलेगा दूध
- किसानों को प्रति फैट 33 पैसे की बढ़ोतरी का लाभ
- घर पर दूध मंगवाने पर ₹1/लीटर अतिरिक्त सेवा शुल्क
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आगामी त्योहारों से पहले शहर के परिवारों का मासिक बजट कुछ गड़बड़ा सकता है, क्योंकि एक अक्टूबर से दूध के दाम बढ़ने जा रहे हैं। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने दूध उत्पादकों से खरीदी का भाव बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं के लिए भी नए भाव तय किए हैं। अब आमजन को घर पहुंच दूध 65 रुपये लीटर और दुकान-डेयरी से 68 रुपये लीटर मिलेगा। यानी रोज 2 लीटर दूध लेने वाले परिवार को महीने में करीब 120 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं। पांच लीटर प्रतिदिन खपत वाले परिवार का अतिरिक्त खर्च करीब 300 रुपये महीना हो सकता है।
जानिए क्या हैं दूध के नए और पुराने भाव
वर्तमान में घर पर दूध पहुंचाने के दाम 63 रुपये प्रति लीटर हैं। इसमें 62 रुपये दूध और एक रुपये सेवा शुल्क शामिल है, लेकिन बढ़ोतरी के बाद दूध के दाम 65 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे। वहीं दुकान व डेयरी पर वर्तमान में 66 रुपये प्रति लीटर दूध मिलता है, जो गुरुवार से 68 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। यानी दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की सीधी बढ़ोतरी होगी। ये भाव 5.5 से 6 फैट वाले दूध के आधार पर तय किए गए हैं।
जिस परिवार की रोजमर्रा की जरूरत में दूध की खपत ज्यादा है, उसके महीने के बजट पर इसका असर सीधे दिखाई देगा। संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला का कहना है कि दूध के खरीदी और बिक्री दोनों दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। आगे बारिश की कमी बनी रही और कपास्या खली, चापड़ व भूसे जैसे पशु आहार के दाम बढ़े तो दूध के भाव पर दोबारा विचार किया जा सकता है।
9.24 रुपये प्रति फैट के हिसाब से होगी खरीदी
दूध उत्पादक किसानों से खरीदे जाने वाले दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। अब उत्पादकों से दूध की खरीदी 9.23 रुपये प्रति फैट के हिसाब से होगी, जबकि अब तक 8.90 रुपये प्रति फैट खरीदी हो रही थी। इसके अनुसार दूध खरीदी के दाम करीब दो रुपये बढ़ेंगे। उत्पादक किसान लंबे समय से दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में संघ ने दूध के दाम बढ़ाकर किसानों की मांगों को कुछ हद तक माना है। हालांकि किसान 12 रुपये प्रति फैट खरीदी की मांग कर रहे हैं।
दो रुपये दाम बढ़ने से होने वाला अतिरिक्त खर्च
दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद विभिन्न परिवारों के मासिक और वार्षिक खर्च में होने वाली वृद्धि इस प्रकार है…
- एक लीटर रोज: 60 रुपये महीना, 730 रुपये वार्षिक
- दो लीटर रोज: 120 रुपये महीना, 1460 रुपये वार्षिक
- पांच लीटर रोज: 300 रुपये महीना, 3650 रुपये वार्षिक
दूध मूल्य वृद्धि से जुड़ी मुख्य बातें
- 33 पैसे प्रति फैट बढ़ाया गया किसानों से खरीदी का भाव।
- दो रुपये प्रति लीटर खरीदी और बिक्री दोनों के दाम बढ़े।
- 12 रुपये प्रति फैट से खरीदी की मांग कर रहे थे किसान।
- 12 लाख लीटर के करीब दूध प्रतिदिन डेयरी और बंदी में होता है विक्रय।
यह भी पढ़ें- इंदौर नगर निगम के टैंकर ने बीटेक की छात्रा को रौंदा, मौत, दो पहिया वाहन पर साथ में सवार भाई हुआ घायल
Source link
#अकटबर #स #इदर #म #द #रपय #महग #हग #दध #लटर #मलग #नए #भव #हम #डलवर #पर #लगग #अतरकत #शलक


