Bigg Boss 20 Promo: लव गिल को मिली खास सुपरपावर, काजी को बनाया 'लड़की', तो माइक छीनने के चक्कर में गिरीं रीति

Bigg Boss 20 Promo: लव गिल को मिली खास सुपरपावर, काजी को बनाया 'लड़की', तो माइक छीनने के चक्कर में गिरीं रीति


Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस के घर में एक बार फिर नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल को एक खास पावर दी गई है, जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को ‘डॉली’ से मिलवाते हैं और बताते हैं कि उसके पास ऐसी सुपरपावर है, जिससे वह किसी भी मेल कंटेस्टेंट को अपने वश में करके उससे कुछ भी करवा सकती है. इसके बाद लव जिस तरह घरवालों को टास्क देती हैं, उसे देखकर कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों की भी हंसी छूट सकती है.

लव गिल को मिली खास सुपरपावर

प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस के ऐलान से होती है. वह कहते हैं कि लव के पास सुपरपावर है और वह किसी भी पुरुष कंटेस्टेंट को अपने वश में कर सकती हैं. इसके बाद लव को इस पावर का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है. वह घर के अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अजीबोगरीब और मजेदार काम करने के लिए कहती नजर आती हैं.

इस दौरान सबसे मजेदार पल काजी तौकीर के साथ देखने को मिलता है. लव, काजी से कहती हैं, ‘काजी जी, लड़का और लड़की दोनों बनो’. लव की बात सुनते ही काजी एक्टिंग शुरू कर देते हैं और अलग-अलग अंदाज में खुद को पेश करते हैं. उनका यह अंदाज देखकर घर के बाकी सदस्य भी खूब एंटरटेन होते हैं.

किसी को डांस तो किसी को करनी पड़ी कॉपी

लव सिर्फ काजी के साथ ही ऐसा नहीं करतीं. अपनी सुपरपावर का इस्तेमाल करते हुए वह घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी अलग-अलग टास्क देती हैं. किसी से डांस करवाया जाता है, तो किसी को दूसरे कंटेस्टेंट की नकल करने के लिए कहा जाता है.

Bigg Boss 20 Promo: लव गिल को मिली खास सुपरपावर, काजी को बनाया 'लड़की', तो माइक छीनने के चक्कर में गिरीं रीति
Bigg Boss 20 Promo

घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स लव के आदेश को मानते हुए अलग-अलग एक्टिविटी करते नजर आते हैं. इस दौरान उनके एक्सप्रेशन और मजेदार हरकतें प्रोमो को और भी एंटरटेनिंग बना देती हैं. बिग बॉस का यह टास्क कंटेस्टेंट्स के लिए जितना अजीब है, दर्शकों के लिए उतना ही मनोरंजक नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: खाने के लिए 'जानवरों' की तरह भिड़े कंटेस्टेंट्स, मेरी कॉम गिरीं, वहीं राशन टास्क के दौरान माही और उदिति ने मारी बाजी

माइक लेने के चक्कर में गिरीं रिती तिवारी

टास्क के बीच एक ऐसा पल भी आता है, जब माइक लेने के लिए फीमेल कंटेस्टेंट्स के बीच भागदौड़ शुरू हो जाती है. सभी जल्द से जल्द माइक हासिल करने की कोशिश करती हैं. इसी दौरान रिती तिवारी दौड़ते हुए गिर जाती हैं.

वहीं, मौके का फायदा उठाते हुए लव गिल माइक अपने कब्जे में ले लेती हैं. इस पूरे सीन में घर का माहौल काफी हंगामेदार दिखाई देता है. अब देखना होगा कि एपिसोड में यह टास्क आगे किस तरह बढ़ता है और लव अपनी सुपरपावर का इस्तेमाल करके घरवालों से और क्या-क्या करवाती हैं.

ये भी पढ़ें: 'क्या मैंने सारी ग्रेवी खा ली?'… मैरी कॉम के ताने पर फूट-फूटकर रोई माही विज, घर में फिर मचा बवाल

The post Bigg Boss 20 Promo: लव गिल को मिली खास सुपरपावर, काजी को बनाया 'लड़की', तो माइक छीनने के चक्कर में गिरीं रीति appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *