बच्चे की चैट में झांके बिना रखें नजर: व्हाट्सएप लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, क्या है यह और कैसे सेट करें पिन? – Whatsapp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta Ai, More

बच्चे की चैट में झांके बिना रखें नजर: व्हाट्सएप लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, क्या है यह और कैसे सेट करें पिन? – Whatsapp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta Ai, More

जागृति शुक्ला

Thu, 01 Oct 2026 12:09 PM IST

सार

आपका बच्चा व्हाट्सएप पर किस ग्रुप से जुड़ रहा है और एप पर क्या कंटेंट देख रहा है, अब माता-पिता इसका आसानी से मार्गदर्शन कर सकेंगे। व्हाट्सएप ने भारत में माता-पिता के लिए नए और स्मार्ट फीचर पेश किए हैं। 6-अंकों के यूनिक पिन आधारित इस टूल की मदद से पैरेंट्स अपने टीनएज बच्चों की प्राइवेसी सेटिंग्स, ग्रुप एक्टिविटी अलर्ट्स और मेटा एआई तक की पहुंच को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे, वह भी बच्चों की पर्सनल चैट पढ़े बिना। आइए जानते हैं यह नया फीचर कैसे काम करता है और इसे कैसे सेटअप करें…

WhatsApp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta AI, more
भारत में व्हाट्सएप पर आया पैरेंटल कंट्रोल फीचर – फोटो : एआई जनरेटेड

व्हाट्सएप (WhatsApp) ने भारतीय यूजर्स के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल्स फीचर्स लॉन्च कर दिया हैं। इसका मकसद माता-पिता को उनके किशोर (टीन) बच्चों के एप उपयोग पर बेहतर निगरानी और मार्गदर्शन देने की सुविधा देना है। खास बात यह है कि ये फीचर्स वैकल्पिक (ऑप्शनल) हैं और इन्हें माता-पिता व बच्चे मिलकर सेटअप कर सकते हैं, वो भी बच्चों की चैटस पढ़े बिना।

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहाकि आज हम किशोरों के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स पेश कर रहे हैं, लचीले, वैकल्पिक टूल्स का एक सेट जिसे माता-पिता और किशोर मिलकर सेटअप कर सकते हैं ताकि परिवार ऐसा व्हाट्सएप अनुभव चुन सकें जो उनके लिए सही हो।

व्हाट्सएप पर अब माता-पिता को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

  • कंपनी के अनुसार, ये नए पैरेंटल कंट्रोल्स वैकल्पिक टूल्स का एक सेट हैं, जिन्हें माता-पिता और बच्चे मिलकर सेटअप कर सकते हैं। इसका मकसद हर परिवार को अपने हिसाब से व्हाट्सएप का अनुभव चुनने में मदद करना है।
  • माता-पिता इन कंट्रोल्स के जरिए यह तय कर सकते हैं कि उनके किशोर के लिए कौन-सी प्राइवेसी सेटिंग्स उपयुक्त हैं। इसमें यह भी शामिल है कि किशोर की प्रोफाइल फोटो कौन देख सकता है और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप्स में कौन जोड़ सकता है।
  • अगर किशोर इन सेटिंग्स में बदलाव करके ज्यादा लोगों को अपने साथ इंटरैक्ट करने की अनुमति देना चाहता है, तो कुछ मामलों में माता-पिता की ओर से सेट किए गए पिन के जरिए अभिभावक की मंजूरी जरूरी हो सकती है।
  • नए पैरेंटल कंट्रोल्स फीचर की यह सबसे खास बात है। माता-पिता को उनके किशोर की ग्रुप गतिविधियों से जुड़े अपडेट मिल सकते हैं। व्हाट्सएप उन्हें नोटिफिकेशन भेजेगा जब उनका किशोर किसी ग्रुप में शामिल होगा या किसी ग्रुप को छोड़ देगा। इसके अलावा, अगर ऐसा कोई ग्रुप जिसमें उनका किशोर शामिल है, उसका आकार काफी बढ़ जाता है, तो माता-पिता को इसका अलर्ट भी मिल सकता है।
  • इससे माता-पिता को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनका किशोर किन कम्युनिटीज या ग्रुप्स का हिस्सा बन रहा है। हालांकि, इन कंट्रोल्स के जरिए उन्हें ग्रुप की बातचीत पढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • इतना ही नहीं व्हाट्सएप के नए पैरेंटल कंट्रोल्स सिर्फ ग्रुप्स तक सीमित नहीं हैं। इनका विस्तारचैनल्स और स्टेटस फीचर्स तक भी किया गया है। माता-पिता यह तय कर सकते हैं कि उनका किशोर चैनल्स का इस्तेमाल किस तरह करे।
  • इसके अलावा वे यह भी कंट्रोल कर सकते हैं कि उनका बच्चा कौन सा स्टेटस अपडेट देख सकता है और उसके अपने यानी बच्चे के खुद के स्टेटस अपडेट्स को कौन देख सकता है। इस तरह माता-पिता को व्हाट्सएप के अलग-अलग सोशल फीचर्स पर भी अपने किशोर के लिए उपयुक्त सेटिंग्स चुनने का विकल्प मिलेगा।

Source link
#बचच #क #चट #म #झक #बन #रख #नजर #वहटसएप #लय #परटल #कटरल #फचर #कय #ह #यह #और #कस #सट #कर #पन #Whatsapp #Launches #Parental #Controls #India #Manage #Teen #Privacy #Meta

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *