दक्षिण के सुपर स्टार रामचरण तेजा को इंदौरी पहलवानों ने कराए जोर, फिल्म पेड्डी में शहर के पहलवानों ने कई अभिनेताओं को दी ट्रेनिंग

दक्षिण के सुपर स्टार रामचरण तेजा को इंदौरी पहलवानों ने कराए जोर, फिल्म पेड्डी में शहर के पहलवानों ने कई अभिनेताओं को दी ट्रेनिंग

अभिनेताओं को कुश्ती के मूव्स सिखाने के लिए इंदौर के युवा पहलवानों की सेवाएं ली गईं। अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर पटेल ने कुश्ती की कोरियोग्राफी की। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 01:47:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 01:47:19 PM (IST)

दक्षिण के सुपर स्टार रामचरण तेजा को इंदौरी पहलवानों ने कराए जोर, फिल्म पेड्डी में शहर के पहलवानों ने कई अभिनेताओं को दी ट्रेनिंग
दक्षिण भारत के स्टार अभिनेता राम चरण के साथ इंदौर के तुषांत जाधव। अभिनेता के साथ तुषांत जाधव। (सौजन्य)

HighLights

  1. अभिनेताओं को कुश्ती के मूव्स सिखाने के लिए इंदौर के युवा पहलवानों की सेवाएं ली गईं
  2. अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर पटेल ने कुश्ती की कोरियोग्राफी की
  3. कृपाशंकर इससे पहले आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ फिल्म में भी कुश्ती के मूव्स सिखा चुके है

कपीश दुबे, नईदुनिया, इंदौर। अमिताभ बच्चन की फिल्म डान में एक दृश्य में जब गुंडे उन्हें घेर लेते हैं तो अमिताभ कहते हैं, हम भी इंदौर के विजय बहादुर अखाड़े के पहलवान है। सलमान खान के पिता सलीम खान कभी इसी अखाड़े में रियाज किया करते थे और उनके द्वारा लिखे इस डायलाग ने फिल्मी दुनिया में इंदौरी कुश्ती की ऐसी धाक जमाई, जो अब तक कायम है।

भारतीय फिल्मी दुनिया में इंदौरी कुश्ती का दबदबा ऐसा है कि शहरी पहलवानों के बिना फिल्मी दुनिया का कोई ‘दंगल’ पूरा नहीं होता। दक्षिण भारतीय अभिनेता रामचरण अभिनीत फिल्म ‘पेड्डी’में भी इंदौर के युवा पहलवानों ने सितारों को जोर कराए हैं।

पेड्डी फिल्म मूलत: तेलुगु भाषा में खेल आधारित कहानी पर बनी फिल्म है। चार जून को रिलीज हुई इस फिल्म का हिंदी सहित कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। फिल्म को बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में अभिनेता रामचरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेता गौरनायटू कुश्ती कोच के रूप में हैं। बोमन इरानी, रवि किशन और मिर्जापुर फेम दिव्येंदु जैसे कई सितारे भी शामिल हैं।

अभिनेताओं को कुश्ती के मूव्स सिखाने के लिए इंदौर के युवा पहलवानों की सेवाएं ली गईं। अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर पटेल ने कुश्ती की कोरियोग्राफी की। कृपाशंकर इससे पहले आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ फिल्म में भी कुश्ती के मूव्स सिखा चुके हैं।

जिम्मेदारियों के चलते कुछ दिनों का समय निकालकर ट्रेनिंग देता था

उन्होंने बताया कि फिल्मों में वास्तविक कुश्ती दिखाने के लिए अभिनय किया जाता है। यह मूव्स अभिनेताओं को सिखाए जाते हैं। मैंने फिल्म में कुश्ती के आकर्षक दृश्य निर्माण और फिल्मों के लिए खिलाड़ियों के आडिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म में ट्रेनिंग पार्टनर और विरोधी पहलवान के लिए चयन में शामिल रहा। मैं रेलवे की जिम्मेदारियों के चलते कुछ दिनों का समय निकालकर ट्रेनिंग देता था। हरदा जिले कड़ोला गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय कोच अर्पित विश्नोई ने कोरियोग्राफी के लिए पूरा समय दिया। उन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है। इंदौर के मल्हार आश्रम के रोहित यादव, तुषार जाधव सहित कई अन्य पहलवानों ने भी मूव्स की ट्रेनिंग दी।

हैदराबाद स्थित फिल्म सिटी में हमने कुश्ती की कोरियोग्राफी की

मल्हार आश्रम में अभ्यास करने वाले 17 साल के तुषांत जाधव ने बताया कि हैदराबाद स्थित फिल्म सिटी में हमने कुश्ती की कोरियोग्राफी की। सभी प्रमुख अभिनेता इसमें सीखने आते थे। फिल्म की शूटिंग के बीच ही खेलो मप्र की ट्रायल्स के लिए मुझे वापस लौटना पड़ा ता। तुषांत 55 किग्रा वजन वर्ग में ग्रीको रोमन शैली के पहलवान हैं। पिछले महीने महाराष्ट्र के संभाजी नगर में संपन्न अंडर-17 राष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले अंडर-15 में दो रजत पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कुल सात पदक जीत चुके हैं। राज्य स्पर्धाओं में कुल नौ स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं रोहित 70 किग्रा वजन वर्ग में फ्री स्टाइल पहलवान हैं। रोहित भी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कई सफलताएं हासिल कर चुके हैं।

www.naidunia.com
#दकषण #क #सपर #सटर #रमचरण #तज #क #इदर #पहलवन #न #करए #जर #फलम #पडड #म #शहर #क #पहलवन #न #कई #अभनतओ #क #द #टरनग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *