नवरात्रि के 9 दिन और मां दुर्गा के 9 रूप, जानें किस देवी से मिलता है कौन सा आशीर्वाद – Shardiya Navratri 2026 Know The 9 Forms Of Maa Durga And Which Goddess Is Worshipped Each Day

नवरात्रि के 9 दिन और मां दुर्गा के 9 रूप, जानें किस देवी से मिलता है कौन सा आशीर्वाद – Shardiya Navratri 2026 Know The 9 Forms Of Maa Durga And Which Goddess Is Worshipped Each Day

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को देवी आराधना का विशेष पर्व माना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि देवी के प्रत्येक रूप की अपनी अलग महिमा और विशेषता है। नवरात्रि के दौरान भक्त उपवास रखते हैं और विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026 से होगी। प्रतिपदा से लेकर नवमी तक हर दिन मां के एक स्वरूप को समर्पित रहेगा। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किस दिन किस देवी की पूजा की जाएगी और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनकी आराधना से क्या फल प्राप्त होता है।

Shardiya Navratri 2026 Know the 9 Forms of Maa Durga and Which Goddess Is Worshipped Each Day

शारदीय नवरात्रि
– फोटो : Adobe Stock

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी?

हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस वर्ष प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर 2026 की रात 9:19 बजे से शुरू होगी और 11 अक्तूबर की रात 9:30 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्तूबर 2026, रविवार को रहेगा। इसी दिन घटस्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी।

Shardiya Navratri 2026 Know the 9 Forms of Maa Durga and Which Goddess Is Worshipped Each Day

नवरात्रि मां शैलपुत्री  
– फोटो : Amar Ujala

नवरात्रि के 9 दिनों में किस देवी की पूजा होगी?

पहला दिन: मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। उन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को शक्ति, स्थिरता और आत्मविश्वास प्राप्त होता है।

Shardiya Navratri 2026 Know the 9 Forms of Maa Durga and Which Goddess Is Worshipped Each Day

नवरात्रि मां ब्रह्मचारिणी 
– फोटो : Amar Ujala

दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना होती है। देवी का यह स्वरूप तप, संयम और धैर्य से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति में धैर्य व आत्मबल बढ़ता है।

Shardiya Navratri 2026 Know the 9 Forms of Maa Durga and Which Goddess Is Worshipped Each Day

नवरात्रि मां चंद्रघंटा
– फोटो : Amar Ujala

तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी के मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में उनकी आराधना को साहस, शक्ति और नकारात्मकता से रक्षा से जोड़ा गया है।

Source link
#नवरतर #क #दन #और #म #दरग #क #रप #जन #कस #दव #स #मलत #ह #कन #स #आशरवद #Shardiya #Navratri #Forms #Maa #Durga #Goddess #Worshipped #Day

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *