![]()
उमरिया के सिंगलटोला रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन अंडरब्रिज से आवागमन शुरू कराने और ओवरब्रिज के काम में तेजी लाने की मांग को लेकर किया गया। ‘ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति’ के बैनर तले बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी फाटक पर इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। धरना स्थल पर बैनर लगाकर मुख्य रूप से दो मांगें रखी गईं। सिंगलटोला के पास बने अंडरब्रिज को तुरंत जनता के लिए खोला जाए। रोड ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य में तेजी लाकर उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अंडरब्रिज बनकर तैयार, फिर भी बंद समिति के सदस्य शिशुपाल ने बताया कि अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद रास्ता चालू नहीं किया गया है। रास्ता बंद होने की वजह से आसपास के गांवों और स्थानीय निवासियों को रोजाना आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अंडरब्रिज शुरू होते ही उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाने की मांग सिंगलटोला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग काफी समय से पेंडिंग है। संघर्ष समिति का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने की झंझट खत्म होगी और यातायात सुगम होगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन जल्द से जल्द निर्माण कार्य में तेजी लाने के ठोस कदम उठाए।
Source link
#अडरबरज #तयर #लकन #आवजह #बद #कषतरवसय #न #आवगमन #शर #करन #कय #परदरशन #ओवरबरज #नरमण #म #तज #लन #क #मग #Umaria #News


