Indore: बेची गई संपत्ति जमानत के लिए पेश की, महिला डाॅक्टर पर धोखाधड़ी का केस

Indore: बेची गई संपत्ति जमानत के लिए पेश की, महिला डाॅक्टर पर धोखाधड़ी का केस

पुलिस ने डाॅक्टर आसमा मुश्ताक शेख निवासी चिकित्सकनगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मैजेस्टिक नगर(खजराना) निवासी आसमा ने आरोपित गुलाब की ज …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 06:03:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 06:06:44 PM (IST)

Indore: बेची गई संपत्ति जमानत के लिए पेश की, महिला डाॅक्टर पर धोखाधड़ी का केस
एफआईआर।

HighLights

  1. जांच के दौरान पता चला उक्त संपत्ति को पूर्व में बिक चुकी है।
  2. कोर्ट ने डाॅक्टर के विरुद्ध पत्र लिखा और कायमी करवा दी।
  3. असलम अंसारी द्वारा उसके खिलाफ पत्र पेश किया था।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। जिला कोर्ट के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट ने महिला डाक्टर के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया है। डाक्टर ने बेची जा चुकी संपत्ति के पेपर कोर्ट में प्रस्तुत किए थे। गड़बड़ी उजागर होने पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कायमी करवा दी।

पुलिस के अनुसार मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट(प्रथम श्रेणी) रवि कुमार साहू की कोर्ट का है। कोर्ट की ओर से असलम अंसारी द्वारा शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया है।

पुलिस ने डाॅक्टर आसमा मुश्ताक शेख निवासी चिकित्सकनगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मैजेस्टिक नगर(खजराना) निवासी आसमा ने आरोपित गुलाब की जमानत के लिए संपत्ति के दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

जांच के दौरान पता चला उक्त संपत्ति को पूर्व में बिक चुकी है। कोर्ट ने डाॅक्टर के विरुद्ध पत्र लिखा और कायमी करवा दी। इसी तरह पुलिस ने अनिल पुत्र सिताराम सिसोदिया निवासी जगजीवन राम नगर के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। असलम अंसारी द्वारा उसके खिलाफ पत्र पेश किया था।

पुलिस के अनुसार वाहन स्वामी शिवनारायण शंकरसिंह गौर के विरुद्ध कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया गया था। अनिल सिसोदिया ने स्वयं को वाहन स्वामी बताया और शिवनारायण के हस्ताक्षर कर जब्त वाहन की सुपुर्दगी लेने की कोशिश की।

www.naidunia.com
#Indore #बच #गई #सपतत #जमनत #क #लए #पश #क #महल #डकटर #पर #धखधड #क #कस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *