भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस करेगी आंदोलन, पीड़ितों से नेता मिले; जांच रिपोर्ट को बताया ‘लीपापोती’

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस करेगी आंदोलन, पीड़ितों से नेता मिले; जांच रिपोर्ट को बताया ‘लीपापोती’

इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। नेताओं ने प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की रणनी…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 01:34:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 01:34:26 PM (IST)

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस करेगी आंदोलन, पीड़ितों से नेता मिले; जांच रिपोर्ट को बताया ‘लीपापोती’
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस करेगी आंदोलन। (नईदुनिया)

HighLights

  1. कांग्रेस नेताओं ने भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
  2. जीवनलाल के परिवार से मिलकर उनकी समस्याएं जानी गईं।
  3. कांग्रेस ने प्रशासन की जांच रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताया।

डिजिटल डेस्क। इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड को लेकर सियासत और संवेदनाओं का दौर तेज हो गया है। प्रशासन की बहुचर्चित जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद रविवार को कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आई।

सुबह 10 बजे से ही शहर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों का दर्द बांटने उनके बीच पहुंच गए। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रभावितों की राय और उनके दर्द के आधार पर ही सरकार के खिलाफ एक बड़े और चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।

मृतक जीवनलाल के परिवार से मिले कांग्रेसी

  • शुक्रवार रात को शहर कांग्रेस की अहम बैठक में यह तय हुआ था कि पार्टी का हर नेता सीधे पीड़ितों से जाकर मिलेगा। इसी कड़ी में रविवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर दस्तक दी।
  • जनसंपर्क की शुरुआत सबसे पहले इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले जीवनलाल के घर से की गई। इसके बाद नेताओं ने भागीरथपुरा के अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात कर उनकी वर्तमान स्थिति, शिकायतें और प्रशासन की जांच रिपोर्ट को लेकर उनके मन की बात जानी।

Source link
#भगरथपर #दषत #पन #कड #पर #कगरस #करग #आदलन #पडत #स #नत #मल #जच #रपरट #क #बतय #लपपत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *