दिवाली से पहले भोपाल में पटाखा फैक्ट्री सील:  निर्धारित क्षमता से अधिक मिली विस्फोटक सामग्री; कई अनियमितताएं मिलीं – Bhopal News

दिवाली से पहले भोपाल में पटाखा फैक्ट्री सील: निर्धारित क्षमता से अधिक मिली विस्फोटक सामग्री; कई अनियमितताएं मिलीं – Bhopal News

दिवाली से पहले भोपाल में पटाखा फैक्ट्री सील:  निर्धारित क्षमता से अधिक मिली विस्फोटक सामग्री; कई अनियमितताएं मिलीं – Bhopal News


दिवाली से पहले भोपाल जिला प्रशासन ने एक पटाखा फैक्ट्री सील कर दी। यह फैक्ट्री बैरसिया के ग्राम बांदीखेड़ी में है। जहां जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में निर्धारित क्षमता से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण पाए जाने सहित कई अन्य अनियमितताएं सामने आईं। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने फैक्ट्री को मौके पर ही सीलबंद कर दिया। इन्होंने किया निरीक्षण
फैक्ट्री का निरीक्षण एसडीएम बैरसिया शिवांगी बघेल, एसडीओपी वैशाली सिंह, तहसीलदार दुर्गा पटले एवं थाना प्रभारी गुनगा रिंकू जाटव ने किया। द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान परिसर में विस्फोटक सामग्री के निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण के साथ ही सुरक्षा एवं संचालन से संबंधित अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। यह कार्रवाई की
जिला प्रशासन के अनुसार, जांच में सामने आई अनियमितताएं विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में पाई गईं। इसके बाद प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विस्फोटक सामग्री के निर्माण, रख-रखाव एवं भंडारण में निर्धारित सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही से जनसुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#दवल #स #पहल #भपल #म #पटख #फकटर #सल #नरधरत #कषमत #स #अधक #मल #वसफटक #समगर #कई #अनयमततए #मल #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *