इंदौर में रात को मां-बाप से झगड़े के बाद बैट लेकर बुलेट से निकली पोती, वार कर सोते हुए दादा को मार डाला

इंदौर में रात को मां-बाप से झगड़े के बाद बैट लेकर बुलेट से निकली पोती, वार कर सोते हुए दादा को मार डाला

दस साल पुरानी एक कथित आपत्तिजनक हरकत का गुस्सा 20 साल की पोती के मन में इतना गहरा था कि शनिवार रात उसने दादा की हत्या कर दी। पत्रकारिता की छात्रा का द…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 07:28:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:48:55 PM (IST)

इंदौर में रात को मां-बाप से झगड़े के बाद बैट लेकर बुलेट से निकली पोती, वार कर सोते हुए दादा को मार डाला
बैट से हमला कर पोती ने दादा को मार डाला। (एआई इमेज)

HighLights

  1. छात्रा का दावा- दादा ने दस साल पहले की थी आपत्तिजनक हरकत
  2. आए दिन होता था माता-पिता से विवाद
  3. माता-पिता से झगड़ने के बाद बुलेट से पहुंची थी दादा-दादी के घर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दस साल पुरानी एक कथित आपत्तिजनक हरकत का गुस्सा 20 साल की पोती के मन में इतना गहरा था कि शनिवार रात उसने दादा की हत्या कर दी।

पत्रकारिता की छात्रा का दावा है कि करीब दस साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद से परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात छात्रा माता-पिता से झगड़कर दादा-दादी के घर जा पहुंची। घर से वह क्रिकेट का बैट लेकर गई थी। उसने जाते ही सो रहे दादा पर ताबड़तोड़ वार कर डाले।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार हमले में 75 वर्षीय दादा के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी ने खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें को सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

निजी कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है

सूचना मिलते ही एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची और 20 वर्षीय छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में जो बताया वह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। वह निजी कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। उसका कहना है कि करीब दस साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद से वह दादा से नाराज रहती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। छात्रा का दावा है कि उसने लोक-लाज और परिवार की बदनामी के डर से उस समय किसी को कुछ नहीं बताया।

पुलिस अब छात्रा के इस दावे की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दस साल पहले की कथित घटना के संबंध में परिवार में किसी को जानकारी थी या नहीं और इसके बाद दादा-पोती के संबंध किस तरह के रहे। दादा विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में पदस्थ रहे हैं।

माता-पिता से झगड़ा, फिर बैट लेकर निकली

एसीपी अशोकसिंह के मुताबिक छात्रा के पिता सीए है और महालक्ष्मीनगर में रहते है। उन्होंने बताया छात्रा अपने माता-पिता से भी विवाद करती थी। रोका टोकी को लेकर शनिवार रात भी कहासुनी हुई थी। करीब तीन बजे वह बाइक (बुलेट) पर बैट लेकर सीधे स्कीम-51 स्थित दादा-दादी के घर पहुंची।

घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदार के घर चली गई थी। पुलिस ने रात में ही उसको गिरफ्तार कर लिया।रविवार को पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाया।

आवेश में घटना को अंजाम दिया गया हो

इस घटना में दो स्थितियां बन सकती हैं। पहली बच्ची डिप्रेशन में हो और उसने दादा से जुड़ी कोई बात दिल बैठा ली हो। लंबे वक्त से दिल में दबी बात ने घटना को अंजाम देने को मजबूर किया हो। वहीं दूसरी स्थिति बच्ची का परिजनों से ठीक से संवाद न होना भी हो सकता है। दादा द्वारा गलत हरकत किए जाने के बाद भी वह सालों तक अपनी बात मां-बाप को नहीं बता पाई हो और घटना के वक्त पुरानी बातें ट्रिगर होने पर आवेश में घटना को अंजाम दिया गया हो। – डॉ. आशीष गोयल, मनोचिकित्सक

यह भी पढ़ें- रीवा में शराब पार्टी के बाद हत्या कर नहर में फेंका, आरोपी बोला- तुम्हारे भाई को मार डाला; जो करना हो कर लो

Source link
#इदर #म #रत #क #मबप #स #झगड #क #बद #बट #लकर #बलट #स #नकल #पत #वर #कर #सत #हए #दद #क #मर #डल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *