पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें-

2 of 12
सुप्रीम कोर्ट: सीईसी ज्ञानेश कुमार के मामले में आज होगी सुनवाई, निलंबन की मांग

3 of 12
अविनाश मिश्रा
– फोटो : सोशल मीडिया
खतरों के खिलाड़ी 15: अविनाश मिश्रा बने रोहित शेट्टी के शो के विजेता, 20 लाख रुपये समेत इनाम में मिली ये चीजें
रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन के विजेता का एलान हो चुका है। अभिनेता अविनाश मिश्रा इस शो के विजेता बने हैं। रविवार को, टीवी अभिनेता ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीती। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अभिनेता ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) को हराया है। इस फिनाले में तीनों ने सीजन के सबसे मुश्किल चैलेंज का सामना किया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
जापान के लोगों का क्यों फूटा गुस्सा?
– फोटो : एआई
जापान में बवाल: ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन गिरफ्तार, लोगों का क्यों फूटा गुस्सा?
जापान के ओकिनावा में एक स्थानीय महिला की कथित हत्या और लूट के मामले में एक अमेरिकी मरीन को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद जापान में खासकर ओकिनावा के लोगों में भारी नाराजगी है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मौजूदगी को लेकर पहले से असंतोष के बीच इस घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया है। ओकिनावा प्रीफेक्चरल पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय अमेरिकी मरीन को शनिवार तड़के नाहा शहर के एक होटल में 39 वर्षीय महिला की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया। आरोपी फुतेंमा एयर स्टेशन पर तैनात है। उस पर महिला का बटुआ और बैकपैक ले जाने का भी आरोप है। पढ़ें पूरी खबर

5 of 12
यूपी में राज्यसभा चुनाव।
– फोटो : अमर उजाला।
राज्यसभा चुनाव: कम विधायक होने के बाद भी अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी, भाजपा और सपा में क्रॉस वोटिंग तय
सपा अपने तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी पर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को पत्ते खोलेगी। सपा के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा नाम तय कर लिया है। अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है, लेकिन सपा नेतृत्व को भाजपा की चुनावी चाल का इंतजार है। उसके अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
Source link
#सरखयसपरम #करट #म #सईस #क #कस #भरतकनड #वयपर #वरत #अवनश #मशर #जत #खतर #क #खलड #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #October #Updates #Amar #Ujala #News #Hindi



