एविएशन:इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल चार्ज, हवाई सफर होगा महंगा; घरेलू उड़ानों के लिए अब ये बदलाव – Indigo Hikes Fuel Charges Again As Atf Prices Surge Over 14%, Domestic Flyers To Pay Up To ₹1,300
“_id”:”6ac3511af4340726ec02e314″,”slug”:”indigo-hikes-fuel-charges-again-as-atf-prices-surge-over-14-domestic-flyers-to-pay-up-to-1-300-2026-10-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एविएशन: इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल चार्ज, हवाई सफर होगा महंगा; घरेलू उड़ानों के लिए अब ये बदलाव”,”category”:”title”:”Business Diary”,”title_hn”:”बिज़नेस डायरी”,”slug”:”business-diary”
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:56 PM IST
एटीएफ की कीमतों में 14% से ज्यादा बढ़ोतरी के बाद इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाया है। जानिए नई दरें और यात्रियों पर इसका असर।
इंडिगो – फोटो : X-@IndiGo6E
विस्तार
हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइन के मुताबिक, पिछले महीने की तुलना में एटीएफ की कीमत में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और इसकी लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है। बढ़ती ईंधन लागत की भरपाई के लिए इंडिगो ने दूरी के आधार पर घरेलू उड़ानों का फ्यूल चार्ज बढ़ाकर 375 रुपये से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर कर दिया है।