Indore Municipal Corporation: इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कचरे के ढेर में सावधानी से खोजबीन के बाद आखिरकार महिला का सोने का मंगलसूत्र मिल गया…और पढ़ें

HighLights
- नगर निगम की गाड़ी न्यू रामनगर में कचरा संग्रहण कर रही थी
- एक महिला ने अपना गीला-सूखा कचरा वाहन में दिया था
- फिर महिला घबराते हुए पहुंची और कहा कि मंगलसूत्र कचरे में चला गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की। कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने कचरे में गलती से चला गया महिला का सोने का मंगलसूत्र न केवल ढूंढा, बल्कि उसे सुरक्षित उसके मालिक को लौटा दिया।
जोन क्रमांक 04 के सीएसआइ विजय यादव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 में वाहन क्रमांक एमपी-09 डीपी-2281 से प्रतिदिन कचरा संग्रहण होता है। ड्राइवर मोहित चौहान और हेल्पर हेमंत राजकुमार मिल क्षेत्र के न्यू रामनगर में कचरा संग्रहण कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने अपना गीला-सूखा कचरा वाहन में दिया था।
गलती से डस्टबिन में गिर गया और कचरे के साथ चला गया
वाहन जब संगम नगर स्थित जीटीएस पहुंचकर कचरा खाली कर रहा था, तभी वह महिला घबराते हुए जीटीएस पहुंची और बताया कि उसका सोने का मंगलसूत्र गलती से डस्टबिन में गिर गया और उसी कचरे के साथ गाड़ी में चला गया है।
सूचना मिलते ही चालक मोहित चौहान, हेल्पर हेमंत राजकुमार और जीटीएस पर पदस्थ कर्मचारी अमर और गोविंद ने न्यू रामनगर से आए कचरे की अलग से छंटनी शुरू की। कचरे के ढेर में सावधानी से खोजबीन के बाद आखिरकार महिला का सोने का मंगलसूत्र मिल गया।
Source link
#इदर #म #कचर #क #सथ #गलत #स #फक #सन #क #मगलसतर #नगर #नगम #क #करमचरय #न #ढढकर #लटय


