नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सस्ते और तुरंत लोन के लालच में एप डाउनलोड करना एक युवती को भारी पड़ गया। फर्जी लोन एप के जरिए साइबर ठगों ने उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और फोन में मौजूद फोटो व कांटैक्ट निकाल लिए। इसके बाद फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
रिश्तेदारों और परिचितों को फोटो भेजने की धमकी देकर आरोपियों ने 71 बार में तीन लाख सात हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। परेशान युवती ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि जुलाई में उसने प्ले स्टोर से तत्काल लोन देने वाले फ्लेक्सिबल और कैश टू यू एप डाउनलोड किए थे। एक एप से उसने 5800 रुपये और दूसरे से 10,960 रुपये का लोन लिया था। एप इंस्टाल करने और अनुमति देने के दौरान आरोपितों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया।
अलग-अलग खातों में रकम भेजती रही
मोबाइल का एक्सेस मिलने के बाद आरोपितों के पास युवती के कांटैक्ट नंबर और फोटो पहुंच गए। आरोप है कि साइबर ठगों ने फोटो को एडिट कर अश्लील तस्वीरें तैयार कीं। इसके बाद परिचितों और रिश्तेदारों को तस्वीरें भेजने की धमकी देकर रकम मांगना शुरू कर दिया।
युवती के मुताबिक 23 जुलाई से 29 अगस्त के बीच आरोपितों ने अलग-अलग रकम की मांग की। वह उनके बताए क्यूआर कोड और यूपीआई के जरिये अलग-अलग खातों में रकम भेजती रही।
71 ट्रांजेक्शन में तीन लाख से ऊपर ट्रांसफर किए
इस दौरान कुल 71 ट्रांजेक्शन में तीन लाख सात हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। रकम देने के बाद भी जब आरोपितों की मांग बंद नहीं हुई तो युवती ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
Source link
#ससत #लन #क #ललच #म #यवत #न #डउनलड #कय #एप #सइबर #ठग #न #अशलल #फट #बनकर #वसल #लख #रपय


