महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली


महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। हादसा रात 8 बजे मारवाड़ी गली में हुआ। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से रुक-रुककर धमाके हुए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। आग से कुछ घर और गली में खड़े दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह पटाखा गोदाम गोपाल बस्तवार का बताया गया है। 2 लोगों के शव मिले हैं। बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 7 लोग झुलस गए हैं। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी भी जल गई। साथ ही 2 कर्मियों के जलने की भी खबर है। हादसे की 2 तस्वीरें… तंग गलियों के कारण रेस्क्यू में परेशानी फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि हिंगोली शहर का यह पुराना हिस्सा काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां की संकरी गलियों के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने भी राहत और बचाव दल की मुश्किलें बढ़ाईं। आग लगने की वजह का पता बाद में चलेगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link
#महरषटर #म #हगल #क #पटख #गदम #म #आग #मत7 #लग #झलस #आग #बझन #पहच #फयर #बरगड #भ #जल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *