इंदौर में ट्रैफिक की समस्या जल्द होगी खत्म… मूसाखेड़ी फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में, सिर्फ 15% काम बाकी

इंदौर में ट्रैफिक की समस्या जल्द होगी खत्म… मूसाखेड़ी फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में, सिर्फ 15% काम बाकी

रिंग रोड पर निर्माणाधीन मूसाखेड़ी फ्लाईओवर की तय समय-सीमा नजदीक आ गई है, लेकिन अभी करीब 15 फीसदी काम बाकी है। फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं को जोड़ने का का…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:32:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:49:22 PM (IST)

इंदौर में ट्रैफिक की समस्या जल्द होगी खत्म… मूसाखेड़ी फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में, सिर्फ 15% काम बाकी
₹67 करोड़ की लागत से बन रहा 6-लेन फ्लाईओवर। (AI Generated Image)

HighLights

  1. इंदौर रिंग रोड पर जल्द खत्म होगी ट्रैफिक की समस्या
  2. ₹67 करोड़ की लागत से बन रहा 6-लेन फ्लाईओवर
  3. 15% काम अभी बाकी, दिसंबर में शुरू होगा ट्रैफिक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रिंग रोड पर निर्माणाधीन मूसाखेड़ी फ्लाईओवर की तय समय-सीमा नजदीक आ गई है, लेकिन अभी करीब 15 फीसदी काम बाकी है। फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं को जोड़ने का काम चल रहा है। इस हिस्से का निर्माण पूरा होने में करीब दो से तीन महीने लग सकते हैं।

इसके बाद दोनों तरफ सर्विस रोड की मरम्मत और निर्माण का काम किया जाएगा। ऐसे में अब दिसंबर तक फ्लाईओवर से वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

67 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 6 लेन फ्लाईओवर

67 करोड़ रुपये की लागत से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। करीब 780 मीटर लंबे और छह लेन के इस फ्लाईओवर को सिंगल पिलर डिजाइन पर तैयार किया जा रहा है।

परियोजना का काम मार्च 2026 तक पूरा होना था, लेकिन तकनीकी कारणों और अन्य बाधाओं के चलते निर्माण की रफ्तार प्रभावित हुई। इसके बाद समय-सीमा बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

निर्माण कार्य तेजी पर, सर्विस रोड भी होगी दुरुस्त

फ्लाईओवर के दोनों तरफ पिलर का निर्माण पूरा होने के बाद गर्डर लॉन्चिंग का काम किया गया। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से स्लैब डालने का काम शुरू हुआ। अब फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं को बीच के हिस्से से जोड़ने का काम चल रहा है।

Source link
#इदर #म #टरफक #क #समसय #जलद #हग #खतम.. #मसखड #फलईओवर #क #नरमण #अतम #चरण #म #सरफ #कम #बक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *