पीएम सूर्य घर योजना: रूफटॉप सोलर पर मिलेगी ₹78,000 तक सब्सिडी; मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में विशेष केंप

पीएम सूर्य घर योजना: रूफटॉप सोलर पर मिलेगी ₹78,000 तक सब्सिडी; मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में विशेष केंप

भोपाल के रवींद्र भवन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष सेवा सेतु शिविर लगेगा। यहां सोलर संयंत्र के पंजीयन, आवेदन और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 11:26:11 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 11:26:11 PM (IST)

पीएम सूर्य घर योजना: रूफटॉप सोलर पर मिलेगी ₹78,000 तक सब्सिडी; मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में विशेष केंप
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. रूफटॉप सोलर पर 78 हजार तक सब्सिडी
  2. मंगलवार को रवींद्र भवन में शिविर आयोजित
  3. बैंक ऋण और नेट मीटरिंग की प्रक्रिया समझाई जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के इच्छुक बिजली उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार को रवींद्र भवन में विशेष सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने से जुड़ी सभी सुविधाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।

शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

78 हजार तक सब्सिडी

योजना के तहत एक किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का संयंत्र लगाने पर अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।

शिविर का शुभारंभ नवीन व नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला करेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये जानकारी मिलेगी

शिविर में सोलर संयंत्र के पंजीयन, आवेदन, सब्सिडी, बैंक ऋण, स्थापना और नेट मीटरिंग की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके लिए पंजीयन काउंटर, बैंक अधिकारियों और अधिकृत सोलर विक्रेताओं के स्टाल लगाए जाएंगे। सोलर संयंत्र के कार्यशील नमूने और प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रूफटाप सोलर से बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

Source link
#पएम #सरय #घर #यजन #रफटप #सलर #पर #मलग #तक #सबसड #मगलवर #क #भपल #क #रवदर #भवन #म #वशष #कप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *