इंदौर में मां-बेटी के नाले में गिरने के बाद जागा नगर निगम, दोनों तरफ बनेगी रिटेनिंग वॉल, स्ट्रीट लाइटें करेंगे चालू

इंदौर में मां-बेटी के नाले में गिरने के बाद जागा नगर निगम, दोनों तरफ बनेगी रिटेनिंग वॉल, स्ट्रीट लाइटें करेंगे चालू

सनसिटी से भवंस स्कूल की ओर जाने वाली मास्टर प्लान सड़क पर महिला और बच्ची के दो पहिया वाहन सहित खुले नाले में गिरने की घटना के बाद आखिर नगर निगम की नीं…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:57:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:57:12 PM (IST)

इंदौर में मां-बेटी के नाले में गिरने के बाद जागा नगर निगम, दोनों तरफ बनेगी रिटेनिंग वॉल, स्ट्रीट लाइटें करेंगे चालू
इंदौर में मां-बेटी के नाले में गिरने के बाद जागा नगर निगम

HighLights

  1. खुले नाले में महिला और बच्ची के गिरने के बाद निगम जागा
  2. नाले के दोनों तरफ रिटेनिंग वाल और लाइटें चालू करने का भरोसा
  3. तुलसी नगर पार्क पर अतिक्रमण की शिकायत पर जांच का आश्वासन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सनसिटी से भवंस स्कूल की ओर जाने वाली मास्टर प्लान सड़क पर महिला और बच्ची के दो पहिया वाहन सहित खुले नाले में गिरने की घटना के बाद आखिर नगर निगम की नींद खुल ही गई। सोमवार को नगर निगम अपर आयुक्त (ड्रेनेज) आशीष ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने सड़क किनारे बह रहे खुले नाले के दोनों तरफ शीघ्र रिटेनिंग वाल बनाने का आश्वासन दिया। इसका निर्माण एपेक्स एलाइट टाउनशिप के निर्माणकर्ताओं द्वारा कराया जाएगा। जोनल अधिकारी प्रकाश नागर ने बताया कि नाले के दोनों तरफ रिटेनिंग वाल बनाने का काम पहले से तय था। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई भी जारी है।

बंद स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू: ट्रैफिक सुचारू करने की दिशा में भी पहल

अधिकारियों ने सनसिटी-भवंस स्कूल मार्ग की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सनसिटी रोड स्थित काउंटी पार्क चौराहे पर स्लैब निर्माण कर सड़क के दूसरे हिस्से से यातायात शुरू करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

फाइल की जांच और मास्टर प्लान सड़क निर्माण की मांग

निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने तुलसी नगर बी सेक्टर में सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित पार्क पर अतिक्रमण कर अवैध भवन निर्माण किए जाने की शिकायत भी की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित पार्क की फाइल की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बीच रहवासियों ने सनसिटी-भवंस स्कूल मास्टर प्लान सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई।

उनका कहना था कि पिछले कुछ साल में इस मार्ग पर यातायात तेजी से बढ़ा है। मास्टर प्लान सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा तो निपानिया और पिपलिया कुमार क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों के रहवासियों को सुविधा मिल जाएगी। स्थानीय पार्षद संगीता जोशी भी इस सड़क के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को पत्र लिख चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, निर्भयसिंह यदुवंशी, तीरथ रघुवंशी, दिवाकर द्विवेदी, आनंद यादव, आशुतोष मेहता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- खाद की ई-टोकन प्रणाली बनी मुसीबत… 10 मिनट में खत्म हो रहे टोकन, डीएपी-यूरिया के लिए तरस रहे किसान

Source link
#इदर #म #मबट #क #नल #म #गरन #क #बद #जग #नगर #नगम #दन #तरफ #बनग #रटनग #वल #सटरट #लइट #करग #चल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *