Sanjay Dutt Controversial Statement Peace In India To Pratapgarh Speech Aamir Khan Naseeruddin Shah Javed Akht – Entertainment News: Amar Ujala

Sanjay Dutt Controversial Statement Peace In India To Pratapgarh Speech Aamir Khan Naseeruddin Shah Javed Akht – Entertainment News: Amar Ujala

संजय दत्त उन अभिनेताओं में हैं, जिनकी छवि सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही। उनका जीवन राजनीति, 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े कानूनी विवाद, जेल और फिर फिल्मों में वापसी जैसे कई बड़े अध्यायों से होकर गुजरा है। इसलिए जब वह देश, राजनीति या सामाजिक माहौल पर कोई टिप्पणी करते हैं, तो उस बयान का असर सामान्य फिल्मी बयान से कहीं ज्यादा होता है।

हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, अभिनेता कुछ दिन पहले शेखर सुमन के शो में गांधी जयंती विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने भारत में शांति को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश के लोग बेहद अच्छे और बड़े दिल वाले हैं, लेकिन उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती।




Sanjay Dutt Controversial Statement Peace In India To Pratapgarh Speech Aamir Khan Naseeruddin Shah Javed akht

संजय दत्त
– फोटो : सोशल मीडिया


बयान सामने आते ही मचा बवाल

बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। आलोचकों ने सवाल उठाते हुए संजय दत्त को घेर दिया। इसके बाद एक्टर ने एक पोस्ट कर सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका बयान एक स्क्रिप्टेड, हल्की-फुल्की और हास्यपूर्ण बातचीत के संदर्भ में था। उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता अपने किसी बयान को लेकर ऐसे घिरे हों।


Sanjay Dutt Controversial Statement Peace In India To Pratapgarh Speech Aamir Khan Naseeruddin Shah Javed akht

संजय दत्त।


1. जेल में रहकर नहीं सीख पाया मराठी

हाल ही में सितंबर 2026 में हुए एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने संजय दत्त से मराठी में बोलने को कहा। इस पर दत्त ने मजाकिया अंदाज में अपनी येरवडा जेल की सजा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जेल में भी मराठी नहीं सीखी।

वीडियो सामने आने के बाद यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। मामला बढ़ने पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा गया कि दत्त ने फोन करके उनको स्पष्टीकरण दिया। अभिनेता ने कहा कि अगर उनके मजाक से कोई गलत संदेश गया हो तो वह माफी मांगते हैं।


Sanjay Dutt Controversial Statement Peace In India To Pratapgarh Speech Aamir Khan Naseeruddin Shah Javed akht

बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त
– फोटो : इंस्टाग्राम


2. त्रिशाला दत्त को लेकर कही थी ये बात

साल 2017 में फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त से उनकी बेटी त्रिशाला के बारे में पूछा गया। दत्त ने बताया कि उन्होंने त्रिशाला की पढ़ाई पर काफी ध्यान दिया है और वह फॉरेंसिक साइंस में विशेषज्ञता हासिल कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा था कि अभिनय आसान नहीं है और अगर वह फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती हैं तो उन्हें हिंदी भी सीखनी होगी। इसी बातचीत में जब उनसे फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी और त्रिशाला के बीच समानता पूछी गई। तो जवाब में अभिनेता ने कहा, ‘त्रिशाला एक्ट्रेस बनना चाहती थी और मैं उसकी टांगें तोड़ देना चाहता था, जो मैं यहां नहीं कर रहा हूं।’


Sanjay Dutt Controversial Statement Peace In India To Pratapgarh Speech Aamir Khan Naseeruddin Shah Javed akht

अमीषा पटेल
– फोटो : सोशल मीडिया


3. जब अमीषा पटेल से कही ये बात

2012 में रोहित धवन की शादी के एक समारोह में अमीषा ने कुछ ऐसा पहना था, जिसे दत्त ने बहुत रिवीलिंग माना था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अमीषा से कपड़े ढकने के लिए कहा और बाद में उनके दुपट्टे से उनका शरीर ढक दिया।

बाद में दत्त की तरफ से यह स्पष्टीकरण सामने आया कि वह अमीषा को बहन की तरह मानते हैं और उन्होंने उसी भावना से ऐसा किया था। उनके मुताबिक वह अपनी बहनों के लिए भी ऐसा ही करते। इस बात को कई बार अभिनेत्री भी कह चुकी हैं कि जब वह संजय दत्त के घर जाती हैं, तो वेस्टर्न ड्रेस की जगह सूट पहनकर जाती हैं।


Source link
#Sanjay #Dutt #Controversial #Statement #Peace #India #Pratapgarh #Speech #Aamir #Khan #Naseeruddin #Shah #Javed #Akht #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *