![]()
कटनी के ग्राम उबरा की महिला ममता बाई कोल साइबर ठगी का शिकार हुईं। ठगों ने उन्हें डॉलर का झांसा देकर 1.85 लाख रुपए ऐंठ लिए। बाद में ठगों ने धमकाना भी शुरू कर दिया। करीब 20-22 दिन पहले ममता बाई को इंस्टाग्राम आईडी ‘राजपूत फाज’ और अज्ञात नंबर से कॉल आया। उन्हें बताया गया कि लकी ड्रॉ में उनके नाम 4 लाख रुपए के अमेरिकी डॉलर निकले हैं, जो मामूली फीस जमा कर खाते में आ जाएंगे। पैसों की जरूरत के कारण महिला ठगों के झांसे में आ गईं और 7 किस्तों में कुल 1.85 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी ठग 30,000 रुपए और मांगते रहे। पीड़िता को पाकिस्तान (+92) के नंबर से कॉल कर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया गया। एसपी से शिकायत पीड़िता ने कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा को मंगलवार को शिकायत दी। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि मामले को साइबर सेल को सौंपा गया है। पुलिस यूपीआई आईडी, बैंक खातों और पाकिस्तानी नंबर की जांच कर रही है।
Source link
#डलर #क #ललच #द #महल #स #लख #क #ठग #पकसतन #क #नबर #स #आय #फन #डरधमककर #बरबर #मग #रपए #Katni #News


