![]()
70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का मंगलवार को भिंड में आगाज हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सांसद संध्या राय ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। मुकाबले 10 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 और सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में होंगे। 10 दलों की टीमें ले रही हिस्सा प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग की टीमें शामिल हैं। इनके अलावा जनजातीय विकास विभाग की टीम भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी मुकाबलों में अपना कौशल दिखाएंगे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। शालेय छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। सांसद बोलीं- खेल प्रतिभाओं को मिल रहे मौके सांसद संध्या राय ने कहा कि खेलो इंडिया सहित सरकार की योजनाओं से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भिंड के खिलाड़ियों ने तैराकी, पैरा खेल, वेटलिफ्टिंग और कबड्डी सहित कई खेलों में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। सीईओ बोले- राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें खिलाड़ी जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का लक्ष्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं, बल्कि बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करना होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुधांशु द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि सहित जनप्रतिनिधि, दल प्रभारी, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। देखें तस्वीरें..
Source link
#रजयसतरय #कबडड #परतयगत #म #टम #क #खलड #दखएग #दमखम #भड #म #परदशभर #क #सकल #खलड #पहच #अकटबर #तक #हग #मकबल #Bhind #News


