आवारा कुत्ते ने 5 साल के बच्चे का गाल नोंचा, सुपर स्पेशियलिटी में 1 घंटे चली सर्जरी, चेहरे पर आए 20 टांके

आवारा कुत्ते ने 5 साल के बच्चे का गाल नोंचा, सुपर स्पेशियलिटी में 1 घंटे चली सर्जरी, चेहरे पर आए 20 टांके

पीडियाट्रिक्स सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप गर्ग ने बताया कि चेहरे के घाव की स्थिति को देखते हुए संक्रमण नियंत्रित करने के बाद सर्जरी की गई। सर्जरी के…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:35:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:35:46 PM (IST)

आवारा कुत्ते ने 5 साल के बच्चे का गाल नोंचा, सुपर स्पेशियलिटी में 1 घंटे चली सर्जरी, चेहरे पर आए 20 टांके
कुत्ते के हमले से घायल अली। नईदुनिया

HighLights

  1. सामान लेने दुकान गए मासूम पर हमला
  2. अस्पताल में सर्जरी के बाद स्थिति स्थिर
  3. एक ही दिन में पहुंचे डॉग बाइट के 80 केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शनिवार को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चे अली की पीडियाट्रिक्स सर्जन की टीम ने करीब एक घंटे तक सर्जरी कर गाल पर 20 टांके लगाए। सर्जरी के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अली को घर के पास किराने की दुकान पर सामान लेने के दौरान आवारा कुत्ते ने काटा था। इस दौरान कुत्ते ने बच्चे के गाल को बुरी तरह नोंच दिया, जिससे चेहरे पर गहरा घाव हो गया।

सर्जरी के बाद बच्चे की हालत स्थिर

पीडियाट्रिक्स सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप गर्ग ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाए जाने के बाद पहले दिन से ही एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही थीं। चेहरे के घाव की स्थिति को देखते हुए संक्रमण नियंत्रित करने के बाद सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद बच्चे की हालत स्थिर है और एक-दो दिन में उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

घर के पास ही कुत्ते ने कर दिया हमला

बहोड़ापुर के इस्लामपुरा निवासी शकील ने बताया कि उनका बेटा अली घर के पास किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुत्ता उसके गाल को काट चुका था। स्वजन का कहना है कि घटना की शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने अब तक उस कुत्ते को नहीं पकड़ा है।

एक दिन में 80 डॉग बाइट केस

कुत्तों के हमले की समस्या का अंदाजा अस्पताल पहुंच रहे मरीजों से भी लगाया जा सकता है। मंगलवार को हजार बिस्तर अस्पताल के पीएसएम विभाग की ओपीडी में 80 डाग बाइट केस पहुंचे। इनमें 23 नए और 57 पुराने मरीज शामिल थे। अस्पताल में लगातार बड़ी संख्या में डाग बाइट के मामले पहुंचने के बावजूद शहर में आवारा कुत्तों को लेकर प्रभावी कार्रवाई का सवाल बना हुआ है।

चेहरे पर काटने के मामलों में विशेष सावधानी

चिकित्सकों के अनुसार बच्चों के चेहरे पर कुत्ते के काटने से हुए गहरे घाव में संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे मामलों में घाव की सफाई, संक्रमण से बचाव और जरूरत के अनुसार सर्जरी की जाती है। कुत्ते के काटने के बाद घाव को नजरअंदाज करने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना जरूरी है।

Source link
#आवर #कतत #न #सल #क #बचच #क #गल #नच #सपर #सपशयलट #म #घट #चल #सरजर #चहर #पर #आए #टक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *