- Hindi News
- National
- Congress INDIA Alliance Protest LIVE Photos Update; Rahul Gandhi Gyanesh Kumar SIR | SP TMC AAP DMK Save Democracy March
नई दिल्ली6 घंटे पहलेलेखक: सुनील मौर्य और उदय भटनागर के साथ एजेंसी इनपुट
- कॉपी लिंक

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे रिहा कर दिया। पुलिस ने राहुल समेत करीब 250 लोगों को आकाशवाणी परिसर से रात 8 बजे हिरासत में लिया था।
राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। वे दोपहर 12.30 बजे से CEC ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।
चुनाव आयोग ने देर शाम कहा कि राहुल या उनके प्रतिनिधियों ने CEC से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं मांगा था। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था।
राहुल की अगुआई में सुबह 10 बजे संसद से विपक्षी दलों का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ शुरू हुआ था। पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास यह मार्च रोक दिया।
राहुल-प्रियंका वहीं धरने पर बैठ गए। राहुल ने कहा कि 20 विपक्षी पार्टियों के 300 से ज्यादा सांसदों को CEC से मिलने से रोका गया, यह चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान है।
दिल्ली और मुंबई में यह 5 दिन में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 7वां प्रदर्शन है।
दिनभर चले घटनाक्रम की 4 तस्वीरें…

प्रदर्शन के बाद जब राहुल-प्रियंका बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे, तब राहुल ने प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए दिया। प्रियंका ने उसे सूंघकर देखा और पीने से मना कर दिया।

धरने के दौरान एक अफसर तिरंगा लेकर खड़े कार्यकर्ता के पास पहुंचता है। तभी राहुल तेजी से आते हैं और कहते हैं- “इसे मत छूना।” प्रियंका भी तिरंगे के सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो जाती हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका को रात 8 बजे पुलिस के जवानों ने आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिया। मशक्कत के बाद उन्हें बस में बैठाया गया। इस दौरान बस में बैठे लोग वीडियो बनाते नजर आए।

रात 10 बजे जब राहुल गांधी किंग्सवे पुलिस लाइन से बाहर आए तो अपनी गाड़ी में बैठने के बाद उन्होंने संविधान की कॉपी मीडिया को दिखाई।
अपडेट्स
04:47 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस ने राहुल समेत सभी सांसदों को 2 घंटे बाद छोड़ा
04:31 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
प्रियंका किंग्सवे कैंप के गेट पर चढ़ीं, यहीं राहुल को हिरासत में रखा गया
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी किंग्सवे कैंप का गेट फांदकर उसे खोलती हैं, जहां राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं को हिरासत में रखा गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य प्रदर्शनकारी परिसर में घुस जाते हैं।
04:00 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल समेत इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं को लेकर किंग्सवे कैंप पहुंची पुलिस
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को लेकर पुलिस वैन किंग्सवे कैंप पहुंच गई है।
03:50 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस बोली- राहुल ने मार्च निकालने कोई परमिशन नहीं ली
दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि INDIA ब्लॉक के नेता, 6 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे संसद भवन से निर्वाचन आयोग (ECI) के कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे।
इसके लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था, इसलिए हमारी तरफ से कोई परमिशन जारी नहीं की गई थी। इस जमावड़े को BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
पुलिस ने बार-बार घोषणा कर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक वापस जाने की अपील की गई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया और वहां बने रहे।
260 व्यक्तियों, जिनमें 10 सांसद भी शामिल हैं, को हिरासत में लेकर दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में ले जाया गया, जहां उनके संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
03:40 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग बोला- शाम 4 बजे तक किसी ने परमिशन नहीं मांगी

चुनाव आयोग का कहना है कि शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के जरिए आयोग से मिलने का औपचारिक अनुरोध नहीं किया। प्रेस नोट में यह भी लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बताया था कि राहुल गांधी सांसदों के साथ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं।
03:14 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
बसों में बैठे सांसदों ने की नारेबाजी
02:59 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
6 अक्टूबर- इंडिया ब्लॉक के मार्च की टाइमलाइन

02:55 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
धरनास्थल खाली, दिल्ली पुलिस राहुल-प्रियंका समेत सभी को हटाया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहीं बैठे थे, इसके बाद पुलिस ने इनके अलावा सभी लोगों को आकाशवाणी भवन से हटा दिया है। परिसर पूरी तरह खाली है। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं।
02:43 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी को पुलिस ने बस में बैठाया


02:38 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस ने उठाया तो कार्यकर्ताओं ने बरगद की जड़ें पकड़ लीं, 2 तस्वीरें


02:29 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस राहुल को हटाने पहुंची, कार्यकर्ताओं ने घेरा
02:24 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस बोली- राहुल के धरने से शहर का ट्रैफिक का बाधित हो रहा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस फ़िलहाल कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को आकाशवाणी भवन से नहीं हटाएगी, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, रात के समय प्रदर्शनकारियों को हटाने की अभी कोई योजना नहीं है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। पुलिस अलर्ट पर है क्योंकि विरोध प्रदर्शन के रात भर चलने की संभावना है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, राहुल से बातचीत चल रही है और उनसे स्वेच्छा से जाने का आग्रह किया जा रहा है, क्योंकि पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन से पूरी नई दिल्ली में ट्रैफिक बाधित हो रहा है।
02:16 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका की 4 तस्वीरें…


01:55 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग के सूत्रों का दावा- राहुल ने अबतक अपॉइंटमेंट नहीं मांगा
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के दूसरे नेताओं ने अब तक मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए कोई प्रस्ताव या अपॉइंटमेंट नहीं मांगा है। वे बिना किसी अपॉइंटमेंट और एजेंडा के सीधे CEC के ऑफिस जाना चाहते हैं।
01:49 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
आकाशवाणी भवन में राहुल-प्रियंका के धरने को 7 घंटे बीते
01:02 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस ने प्रियंका गांधी से बात की
पुलिस अफसर ने प्रियंका गांधी से बात की और धरने खत्म की अपील की। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने हटने से मना कर दिया।
12:26 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- संविधान हमें प्रदर्शन करने का अधिकार देता है
राहुल गांधी ने कहा, “आकाशवाणी भवन परिसर में प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर दिल्ली पुलिस को यहा प्रदर्शन से असुविधा है तो पुलिस उन्हें दूसरी जगह उपलब्ध करा सकती है। संविधान हमें प्रदर्शन करने का अधिकार देता है।”
12:13 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
NSUI के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
विरोध प्रदर्शन के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, “दिल्ली पुलिस लोकतंत्र के हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है। हालात ऐसे हैं। जो लोग शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं, उन्हें उठाकर ले जाया जा रहा है।”
12:09 PM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
INDIA ब्लॉक के सांसदों को पुलिस हिरासत में ले रही
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, चुनाव आयोग तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च के दौरान आकाशवाणी गेट पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है।
11:21 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर फोर्स बढ़ाई
दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर बड़ी तादाद में फोर्स की तैनाती शुरू कर दी है। सीआरपीएफ, महिला पुलिस समेत प्राइवेट बसों को भी रखा गया है।
11:15 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मीडिया को हटाया तो पुलिस से भिड़े राहुल, 2 वीडियो
10:55 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी ने डीसीपी दिल्ली से चर्चा की
राहुल गांधी के कहने पर प्रियंका गांधी डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा से चर्चा करने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी से बताया कि दोनों के बीच क्या बात हुई है।
10:47 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल-प्रियंका बरगद के पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर बैठे

3 घंटे से ज्यादा समय से धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी ने आकाशवाणी भवन में बरगद के पेड़ के नीचे चटाई बिछा ली है। इनका दावा है कि जब तक ज्ञानेश कुमार से मिलने नहीं दिया जाएगा, वे लोग वहां से नहीं उठेंगे।
10:19 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
आगरा: ज्ञानेश के पैतृक घर का शुद्धिकरण, मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया

आगरा में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण किया गया। ज्ञानेश कुमार की मां सत्यवती ने कहा, “28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे। उन्होंने घर को गंदा किया था। अब घर को शुद्ध किया जा रहा है।” पढ़ें पूरी खबर…
10:12 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
2014 से अब तक राहुल के 8 बड़े प्रदर्शन

09:33 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा- कई पुलिसकर्मी हमारे समर्थन में हैं
09:05 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- 300 सांसदों को ज्ञानेश कुमार से मिलने से रोका
राहुल गांधी ने कहा- 300 लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आए थे। हम चाहते थे ज्ञानेश कुमार और उनके दो चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। पुलिस ने हमें रोका। चुनाव आयोग से 50 गज दूर बैठाकर रखा है हमें जाने नहीं दे रहे हैं। 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं। ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं। अगर जनप्रतिनिधियों से चुनाव आयोग नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब है। सवाल पूछने पर राहुल ने नाराजगी जताई और कहा कि क्या मैं आपको भाजपा का कार्यकर्ता लगता हूं। भाजपा जो बोले मुझे उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं लोकतंत्र बचाने यहां खड़ा हूं। अमित शाह, नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। देश के युवा ये बात जानते हैं। चुनाव को मोदी-शाह ने हाइजैक किया है और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है। यहां पुलिस वाले भी यही कर रहे हैं। इनमें से कोई भी बचकर नहीं जाएगा। जो इन्होंने देश के साथ किया है, वह देशद्रोह है।
08:53 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

08:41 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
आकाशवाणी कैंपस में प्रदर्शनकारी बस पर चढ़े

08:14 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी के गेट को धक्का दिया
08:04 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस ने अशोका रोड पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
07:46 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राजीव शुक्ला बोले- वोट चोरी को रोकना चाहिए
07:41 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से प्रदर्शन शुरू हुए

07:31 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
प्रदर्शन के चलते अशोक रोड पर बैरिकेड्स, गाड़ियां रोकी गईं
07:26 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीन रही है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है।
खड़गे ने कहा कि जिस तरह से सत्ता हासिल की गई, वह उचित नहीं था और इसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश में नौ राज्यों की विधानसभाएं भंग की जा सकती हैं, तो यहां की अवैध व्यवस्था भी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी।
07:19 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठे
07:15 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
अखिलेश बोले- ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं तो हमारी बात सुनें
अखिलेश यादव ने कहा- अगर ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं तो उन्हें हमारी बात सुननी चाहिए। यह लोकतंत्र बचाने की बात है। पुलिस को बच्चों के साथ और प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
07:01 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल-प्रियंका का आकाशवाणी भवन में जाने का VIDEO
07:00 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस ने विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया, बस में बैठाया
06:44 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
राहुल ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर लेकर पहुंचे

राहुल Gen-Z से कनेक्ट के लिए प्रदर्शन में ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’का पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उनका मकसद इस वर्ग को सीधे मैसेज देना था। देश में आज हर चौथा वोटर जेन-जी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी।
06:37 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
शिवराज सिंह बोले- यह जनादेश का अपमान है
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है। यह लोकतंत्र की चिंता नहीं, हार की खीझ है। विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है।
06:28 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
मार्च रोकने के बाद राहुल-प्रियंका बैरिकेड्स पर चढ़े

06:22 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक जाने की मांग पर अड़े
इंडिया ब्लॉक मार्च को NITI आयोग ऑफिस के सामने सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे विपक्षी नेता आगे बढ़ने की मांग कर रहे हैं।
06:11 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
विपक्षी गठबंधन की 5 मांगें, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
1. CEC के इस्तीफे की मांग की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार से इस्तीफा दें। उन्होंने मतदाता सूची में कथित दखल की जांच में सहयोग करने की भी बात कही।
2. मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की पूरी जानकारी बूथ और विधानसभा स्तर पर सार्वजनिक होनी चाहिए। किसी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का मौका मिलना चाहिए।
3. SIR और वोटर के नाम हटाने पर सवाल
SIR से बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। भविष्य के चुनावों में SIR से पहले की मतदाता सूची इस्तेमाल की जाए।
4. EVM की जगह बैलट पेपर की मांग
EVM की जगह चुनाव में फिर से बैलट पेपर इस्तेमाल हो। पहली बार वोट देने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान हो।
5. विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील
INDIA गठबंधन के दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही के मुद्दे पर एकजुट रहें। लोकतंत्र में अंतिम अधिकार जनता का होना चाहिए।
06:08 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
RJD सांसद मनोज झा ने कहा- ज्ञानेश कुमार कठपुतली हैं
06:07 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसद नीति आयोग के बाहर बैरिकेड्स पर चढ़े
05:57 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसद जया बच्चन PDA से संबंधित पोस्टर लेकर पहुंचीं

सपा सांसद जया बच्चन PDA के वोट काटने के दावे वाला पोस्टर लेकर आई हैं। PDA यानी, P से पिछड़ा (OBC), D से दलित और A से अल्पसंख्यक। यूपी में OBC की आबादी करीब 40-45%, दलित करीब 21% और मुस्लिम करीब 19% हैं। इस तरह PDA के दायरे में यूपी की करीब 80% आबादी आती है।
2024 लोकसभा चुनाव में सपा को करीब 34% वोट मिले और पार्टी ने 37 सीटें जीतीं। ऐसे में सपा का फोकस PDA के जरिए सिर्फ अपने पारंपरिक यादव-मुस्लिम वोट पर नहीं, बल्कि गैर-यादव OBC और दलित वोटों को भी साथ जोड़ने पर है। यही वजह है कि पार्टी लगातार PDA के जरिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
05:50 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
विपक्ष के चुनाव आयोग तक मार्च की 4 तस्वीरें…



05:48 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
INDIA ब्लॉक के मार्च की जानकारी दे रहे रिपोर्टर उदय भटनागर
05:43 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
संसद से चुनाव आयोग तक मार्च में प्रियंका गांधी मौजूद
05:40 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
INDIA ब्लॉक के मार्च में राहुल गांधी पहुंचे
05:31 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद से ECI तक मार्च शुरू किया
05:24 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
विपक्षी सांसद ने संसद के मकर द्वारा पर नारेबाजी की
05:21 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध करेंगे
समाजवादी पार्टी के MP धर्मेंद्र यादव ने कहा- जब से SIR अनाउंस हुआ है, समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं, और पूरा विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। बाकी दो इलेक्शन कमिश्नर ने भी साबित कर दिया है कि ज्ञानेश कुमार लगातार अपनी मर्जी से, देश की डेमोक्रेसी, संविधान और कानून के खिलाफ फैसले ले रहे हैं। विपक्ष शुरू से ही इसके खिलाफ था, आज भी है और जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता, तब तक इसका विरोध करता रहेगा।
05:06 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
इंडिया ब्लॉक के MP लोकतंत्र बचाओ का बैनर लेकर संसद के मकर द्वार पहुंचे
05:01 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
INDIA ब्लॉक के मार्च के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट

INDIA ब्लॉक के मार्च के चलते सेंट्रल दिल्ली में सुबह 8 बजे से कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट या नियंत्रित किया जा रहा है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास जाम और बैरिकेडिंग की संभावना है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जंतर-मंतर, संसद मार्ग, अशोक रोड और आसपास के इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
04:59 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
संसद के मकर द्वार और नॉर्थ एंट्रेंस गेट पर सिक्योरिटी फोर्स तैनात
04:55 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
कल्याण बनर्जी ने कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए
ममता गुट के TMC MP कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘वोट चोर’ ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
04:47 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
नीति आयोग बिल्डिंग के बाहर पुलिस तैनात

04:37 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर 3 आरोप लगाए
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले X पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं। पहली- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी- SIR को रद्द करना, तीसरी- बैलट पेपर पर चुनाव कराना। खड़गे ने आरोप लगाया है कि SIR से 13 करोड़ वोटर के नाम कटे हैं।
04:20 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पद से हटना पड़ेगा
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटना ही पड़ेगा, आज नहीं तो कल उन्हें जाना ही होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे सत्ता या पद पर नहीं रहेंगे, तब करोड़ों लोगों के वोट का अधिकार कथित तौर पर छीनने के अपराध की सजा उन्हें भुगतनी पड़ेगी। इस तरह से बनाई गई सरकारें पूरी तरह गैरकानूनी हैं।
04:14 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
अखिलेश यादव बोले- चुनाव आयोग सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रहा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर शिकायतें और आपत्तियां नई नहीं हैं और पहले भी इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। चुनाव आयोग सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रहा है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का रवैया ऐसा दिखता है जैसे केवल बीजेपी के सदस्य ही भारतीय नागरिक हैं और उन्हीं को वोट देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सवाल कई बार सामने आ चुके हैं।
04:12 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली: आकाशवाणी के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स तैनात
04:11 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
RJD सांसद मनोज झा बोले- ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकते
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि अगर फॉर्म-6 को मंजूरी ही नहीं दी गई थी और एकतरफा फैसलों को रद्द करने की बात कही गई है, तो अब किसी तैयारी की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
मनोज झा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक के सांसद आज चुनाव आयोग की ओर मार्च करेंगे और देश में लोकतंत्र की संस्थाओं को मजबूत करने की जरूरत है।
04:10 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली: विजय चौक के आसपास भारी सिक्योरिटी मौजूद
04:07 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
JMM सांसद बोले- कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया
JMM सांसद विजय कुमार हांसदक ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका लंबे समय से सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में सिस्टम और सुरक्षा बलों का गलत इस्तेमाल हुआ और लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित किया गया।
हांसदक ने दावा किया कि कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर बीजेपी के पक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में नियुक्तियों के तरीके को लेकर अब केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि आयोग के अंदर से भी सवाल उठ रहे हैं। उनके ये बयान INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले आए हैं।
04:02 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
INDIA की 19 पार्टियों के पास लोकसभा में 178 सांसद

INDIA ब्लॉक की 19 पार्टियां जो मार्च निकालेंगी। उनके पास लोकसभा में 178 और राज्यसभा में 62 सांसद हैं। ये पार्टियां हैं- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J)।
04:01 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।
03:27 AM6 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने 2 साल पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया

Source link
#Congress #INDIA #Alliance #Protest #LIVE #Photos #Update #Rahul #Gandhi #Gyanesh #Kumar #SIR #TMC #AAP #DMK



