पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां होगी रिलीज?

पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां होगी रिलीज?

 पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा: द रूलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली ये एक्शन-एंटरटेनर फिल्म अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. जानते हैं वैशाख के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

‘खलीफा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
जो लोग पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा: द रूलर’ सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वे अब इस एक्शन-पैक एंटरटेनर घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट अनाउंस कर दी है. मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक, ये मच अवेटेड फिल्म ‘खलीफा’ 9 अक्टूबर को ओटीटी  पर रिलीज होगी।.

अमेजन प्राइम वीडियो ने पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं. यानी ये फिल्म 9 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम के लिए अवेलेबल होगी. फिल्म की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने खलीफा का पोस्टर शेयर किया है साथ ही कैप्शन में लिखा है,” बदला,  विरासत, ताकत, सोना, खलीफा  की दुनिया में कदम रखें, जो 9 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.”

 

इन प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे फिल्म
प्राइम वीडियो के अलावा, दर्शक इस फिल्म को अहा, मनोरमा मैक्स, लायंसगेट प्ले, स्टार्ज प्ले और सिंपली साउथ पर भी देख सकते हैं. इनमें से आखिरी दो प्लेटफॉर्म विदेशों में उपलब्ध हैं. यानी 6 प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने से ‘खलीफा’ को अलग-अलग इलाकों और दर्शकों तक पहुंचने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है.

पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां होगी रिलीज?

 

‘खलीफा’ में पृथ्वीराज का एक्शन अवतार
इस फिल्म में पृथ्वीराज ने ‘मंबरक्कल आमिर अली’ का किरदार निभाया है, फिल्म में वे फुल एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आए हैं. खबरों के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और पहले दिन लगभग 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके बाद इसने दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया.

‘खलीफा’ कास्ट
जीनू वी. अब्राहम की लिखी फिल्म ‘खलीफा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन ‘मंबरयक्कल आमिर अली’ के रोल में हैं. इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया है और उन्होंने लीड विलेन ‘हैरिस बशीर’ का किरदार निभाया है. वहीं, मालविका शर्मा आमिर की पत्नी ‘फिजा’ के रोल में हैं.

सपोर्टिंग कास्ट में आमिर के पिता के रूप में रेन्जी पणिक्कर, यूनुस अली, शम्मी थिलाकन, इंद्रान्स और सुरेश ओबेरॉय शामिल हैं. वहीं मोहनलाल और टोविनो थॉमस ने फिल्म में कैमियो किया है.



Source link
#पथवरज #सकमरन #क #खलफ #क #ओटट #रलज #डट #हई #कफरम #जन #कब #और #कह #हग #रलज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *