Is It Bad to Lie Down After Eating: फिटनेस और सेहत को बेहतर रखने के लिए लोग अक्सर डाइट, एक्सरसाइज और कैलोरी पर ध्यान देते हैं, लेकिन रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतें भी शरीर पर बड़ा असर डाल सकती हैं। इन्हीं में से एक आदत है खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना।
कई लोगों की दिनचर्या ऐसी होती है कि भोजन खत्म करते ही वे सोफे या बिस्तर पर आराम करने लगते हैं। कभी-कभी ऐसा करना सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर यह रोज की आदत बन जाए तो ये शरीर की कई समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत शरीर पर क्या असर डाल सकती है और इसे बदलने का आसान तरीका क्या है।

2 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ
– फोटो : AI
खाना खाते ही लेट जाना कितना सही?
खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना एक ऐसी आदत है जिसे बहुत से लोग बिना सोचे अपनाते हैं। खासकर रात में डिनर के बाद थकान होने पर सीधे बिस्तर पर जाना आसान लगता है। हालांकि, ऐसा करने से कुछ लोगों में सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।

3 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ
– फोटो : AI
खाना खाने के बाद कितनी देर बाद लेटना चाहिए?
आमतौर पर खासकर रात का खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको एसिडिटी या रिफ्लक्स की समस्या रहती है, तो भोजन और सोने के बीच पर्याप्त अंतर रखना ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है।
हर व्यक्ति की जरूरत अलग हो सकती है। बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार या रात में रिफ्लक्स की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

4 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ
– फोटो : AI
खाने के बाद क्या करें?
खाने के बाद तुरंत लेटने के बजाय कुछ समय सीधे बैठ सकते हैं या हल्की वॉक कर सकते हैं। बहुत तेज एक्सरसाइज या भारी वर्कआउट करने के बजाय सामान्य गति से थोड़ी देर चलना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अलावा रात में बहुत भारी भोजन करने और जरूरत से ज्यादा खाने से भी बचना चाहिए।

5 of 6
रोजमर्रा की 1 आदत खराब कर रही आपकी हेल्थ
– फोटो : AI
क्या खाना खाने के बाद लेटने से वजन बढ़ता है?
सिर्फ खाना खाने के तुरंत बाद लेटने को वजन बढ़ने का एकमात्र कारण नहीं माना जा सकता। वजन बढ़ने में कुल कैलोरी सेवन, शारीरिक गतिविधि, नींद, खान-पान और जीवनशैली जैसे कई कारकों की भूमिका होती है। हालांकि, अगर खाना खाने के बाद लेटने की आदत के साथ शारीरिक गतिविधि बहुत कम है और कुल कैलोरी जरूरत से ज्यादा है, तो वजन प्रबंधन प्रभावित हो सकता है।
Source link
#सहत #क #लए #जनन #जररखन #खन #क #बद #क #य #एक #गलत #बगड #सकत #ह #पचन #Bad #Lie #Eating #Lie #Immediately #Eating



