पीएम मोदी के 25 साल:शाह ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- पारदर्शिता और परिणाम की गारंटी से बदली शासन की परिभाषा – Amit Shah Says Pm Modi Transformed Governance With Transparency And Performance Politics

पीएम मोदी के 25 साल:शाह ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- पारदर्शिता और परिणाम की गारंटी से बदली शासन की परिभाषा – Amit Shah Says Pm Modi Transformed Governance With Transparency And Performance Politics

पीएम मोदी ने पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से ‘शासन की परिभाषा’ बदल दी है। उन्होंने ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ का आदर्श स्थापित किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर यह बात कही है। ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में शाह ने लिखा, पीएम मोदी ने अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति व राष्ट्र प्रथम को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। 

7 अक्तूबर 2001 को बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री

गृह मंत्री शाह ने लिखा, सात अक्तूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तब से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा, संघर्ष व समर्पण की यह यात्रा गरीबों का कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं का उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है। सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण करने वाले मोदी ने जनकल्याणकारी नीतियों, उनके क्रियान्वयन, निर्णय की दृढ़ता, पारदर्शिता व परिणाम की गारंटी से शासन की परिभाषा ही बदल दी। शाह ने लिखा, पीएम मोदी ने ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ का आदर्श स्थापित किया है। 

पीएम मोदी के 25 साल:शाह ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- पारदर्शिता और परिणाम की गारंटी से बदली शासन की परिभाषा – Amit Shah Says Pm Modi Transformed Governance With Transparency And Performance Politics


कच्छ के पुनर्निर्माण से गुजरात मॉडल तक

अमित शाह ने कहा कि मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में भूकंप से उजड़े कच्छ का पुनर्निर्माण कर उसे एक मिसाल बनाया। ज्योतिग्राम योजना से गांव-गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाई गई। सौर ऊर्जा और वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से निवेश व उद्योग को नई दिशा दी। आठ प्रतिशत से अधिक कृषि विकास दर हासिल कर गुजरात में सुशासन का एक ऐसा मॉडल खड़ा किया, जो आगे चलकर पूरे देश का आधार बना। प्रधानमंत्री के रूप में इसी दृष्टि का विस्तार हुआ।


अंतरिक्ष से समुद्र तक भारत की उपलब्धियों का जिक्र

अंतरिक्ष से समुद्र तक और वैश्विक मंचों से आंतरिक सुरक्षा तक भारत ने नई उपलब्धियां हासिल कीं। जन-जन के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले और करोड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले। 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और घर-घर नल से जल पहुंचा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल पेमेंट, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

युद्ध व अस्थिरता के इस दौर में भारत शांति व सौहार्द की एक महत्वपूर्ण वैश्विक आवाज बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास जगाकर ‘विकसित भारत’ का मंत्र दिया और 2047 तक हर क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने का संकल्प दिलाया। उनके नेतृत्व में सेवा कार्यों का भागीदार बनना हम सभी के लिए सौभाग्य व गौरव की बात है।

Source link
#पएम #मद #क #सलशह #न #गनई #उपलबधय #बल #परदरशत #और #परणम #क #गरट #स #बदल #शसन #क #परभष #Amit #Shah #Modi #Transformed #Governance #Transparency #Performance #Politics

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *