बुंदेलखंड बुल्स के शिवांग ने 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ एमपीएल इतिहास का सबसे तेज 50 बनाया, 17 गेंदों पर 65 रन। …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर होलकर स्टेडियम में MPL टी-20 सिंधिया कप में रनों की बारिश
- अभिषेक पाठक 22, पार्थ-विक्रांत 38 साझेदारी, अंत में अमन जैन ने जीत दिलाई
- मैच के दारौन 400 से ज्यादा रन बने, बुंदेलखंड बुल्स बने विजेता
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के होलकर स्टेडियम में सोमवार रात जमकर रनों की बरसात हुई और मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 सिंधिया कप के मैच में 400 से ज्यादा रन बनें। बुंदेलखंड बुल्स के बल्लेबाजों ने मालवा स्टेलियंस द्वारा रखे गए 216 रनों के विशाल लक्ष्य को सफलता से हासिल कर लिया। नईदुनिया एमपीएल 2026 का मीडिया पार्टनर है।
मालवा स्टेलियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर बल्लेबाज सक्षम पुरोहित और अंश यादव ने पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। सक्षम ने 26 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके बाद अंश ने अखिल निगोते यादव के साथ 63 रन जोड़े। अखिल ने 25 गेंदों पर 33 रन बनाए। अंश 44 गेंदों पर छह छक्कों व पांच चौकों से 81 रन बनाकर आउट हुए।
स्कोर 200 के पार पहुंचाया
आशुतोष शर्मा ने अंत में आठ गेंदों पर 25 तथा पार्थ साहनी ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। जवाब में बुंदेलखंड बुल्स के लिए शिवांग ने रिकॉर्ड पारी खेलते हुए एमपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। शिवांग ने मात्र 13 गेंदों पर 50 रन पूरे करते हुए अपनी ही टीम के मून पाठक के रिकार्ड को तोड़ा। उन्होंने 17 गेंदों पर सात चौकों व पांच छक्कों से 65 रन बनाए।
अभिषेक पाठक ने 11 गेंदों पर 22 रन को जल्दी गंवा दिया था। इसके बाद पार्थ भदौरिया और विक्रांत भदौरिया ने 38 रन जोड़े। कुछ लड़खड़ाहट के बीच गौतम जोशी व अमन जैन ने संयमपूर्ण खेल दिखाया और 10 गेंदों पर 10 रनों की स्थिति में पहुंचा दिया। अंत में अमन ने टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
www.naidunia.com
#MPL #रन #क #बरश #क #बच #शवग #न #जड #सबस #तज #अरधशतक #बदलखड #बलस #न #मलव #सटलयस #क #हरय


