चितरंगी जंगल में चींटियों से लिपटा मिला नवजात:  ग्रामीण महिलाओं की मदद से निकाला, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; SNCU में भर्ती – Singrauli News

सिंगरौली के चितरंगी क्षेत्र के बगैया गांव में बुधवार रात जंगल की झाड़ियों में एक नवजात शिशु रोता मिला। उसके शरीर पर चींटियां लिपटी थीं। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण महिलाओं की मदद से निकाला सूचना मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण महिलाओं की मदद से नवजात को झाड़ियों से बाहर निकाला गया। बच्चे की हालत को देखते हुए थाना प्रभारी उसे अपने वाहन से बैढ़न जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। SNCU में भर्ती, हालत स्थिर अस्पताल में डॉक्टरों ने नवजात को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में भर्ती किया। डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। प्राथमिक जांच में बच्चे की उम्र जन्म के कुछ घंटे होने का अनुमान है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज थाना प्रभारी के अनुसार रात करीब 8 बजे नवजात के जंगल में मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में पूछताछ कर बच्चे के माता-पिता और उसे जंगल में छोड़ने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Source link
#चतरग #जगल #म #चटय #स #लपट #मल #नवजत #गरमण #महलओ #क #मदद #स #नकल #पलस #न #असपतल #पहचय #SNCU #म #भरत #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *