अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय श्रद्धालु की मौत:  सतना की मिचकुरिन घाटी के पास सुबह हादसा, तीन घायल; दो का इलाज जारी – Satna News

सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में मिचकुरिन घाटी के पास गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने मैहर जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय ललित यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। ललित उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के नारायणपुर के रहने वाले थे। हादसे में घायल दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। सुबह 4 बजे हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। सूचना मिलने पर मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ललित की हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन मझगवां पहुंच गए। अज्ञात वाहन की तलाश पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है।

Source link
#अजञत #वहन #क #टककर #स #वरषय #शरदधल #क #मत #सतन #क #मचकरन #घट #क #पस #सबह #हदस #तन #घयल #द #क #इलज #जर #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *