इंदौर में पीजी डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में 2 सीनियर छात्राओं पर कार्रवाई, 7 दिन के लिए निलंबित

इंदौर में पीजी डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में 2 सीनियर छात्राओं पर कार्रवाई, 7 दिन के लिए निलंबित

एमटीएच अस्पताल की पीजी छात्रा डॉ. सिम्मी यादव को प्रताड़ित किए जाने के मामले में आखिरकार डीन कार्यालय की ओर से कार्रवाई हुई है। दो आरोपी सीनियर छात्रा…और पढ़ें

By Ramnath MutkuleEdited By: Ramnath Mutkule

Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 11:05:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 11:05:01 AM (IST)

इंदौर में पीजी डॉक्टर को प्रताड़ित करने के मामले में 2 सीनियर छात्राओं पर कार्रवाई, 7 दिन के लिए निलंबित
सीनियर छात्राओं को किया निलंबित। -एआई इमेज

HighLights

  1. पीजी छात्रा को प्रताड़ित किए जाने के मामले में डीन कार्यालय की ओर से हुई कार्रवाई
  2. स्टूडेंट ग्रिवेंस रिड्रेसल कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है
  3. उन्हें क्लीनिकल, अकादमिक और विभागीय जिम्मेदारियों से मुक्त रखा जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : एमटीएच अस्पताल की पीजी छात्रा डॉ. सिम्मी यादव को प्रताड़ित किए जाने के मामले में आखिरकार डीन कार्यालय की ओर से कार्रवाई हुई है। दो आरोपी सीनियर छात्राओं को 7 दिन के लिए अस्पताल से संबंधित सभी कार्यों से निलंबित कर दिया गया है।

स्टूडेंट ग्रिवेंस रिड्रेसल कमेटी (एसजीआरसी) द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। स्त्री रोग विभाग की पीजी रेसिडेंट डॉ. निकिता गुरवानी और डॉ. श्वेता रघुवंशी का निलंबन किया गया है। इस दौरान उन्हें क्लीनिकल, अकादमिक और विभागीय जिम्मेदारियों से मुक्त रखा जाएगा। डीन ऑफिस से आदेश 6 अक्टूबर को निकाला गया है जो कि तुरंत प्रभाव से लागू हुआ है।

प्रताड़ित छात्रा ने की थी जान देने की कोशिश

सीनियर छात्राओं की प्रताड़ना से तंग आकर पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा डॉ. सिम्मी यादव ने इंसुलिन का डबल डोज लगा लिया था। हालत बिगड़ने पर उनके साथी एमवाय अस्पताल ले गए थे, जहां दो दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी।

प्रताड़ना की शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की एंटी रैगिंग कमेटी को भी की गई थी। इसके बाद एमजीएम प्रशासन हरकत में आया था और पूरे मामले पर जांच बिठाई गई थी।

नवविवाहिता की मौत में पति और सास-ससुर पर केस

इंदौर। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाली महिला की मौत के मामले में हीरा नगर पुलिस ने महिला के पति और सास-ससुर को जिम्मेदार माना है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय रिंकी ने 23 सितंबर को आत्महत्या की थी। उसकी तीन साल पूर्व ही शादी हुई थी। मामले की एसीपी रुबिना मिजवानी द्वारा जांच की और मंगलवार को पति गणेश और सास शेतान बाई और सास लक्ष्मण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Source link
#इदर #म #पज #डकटर #क #परतडत #करन #क #ममल #म #सनयर #छतरओ #पर #कररवई #दन #क #लए #नलबत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *