ग्वालियर में INDIA गठबंधन का पैदल मार्च:  ‘ज्ञानेश कुमार’ बने युवक को हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस, पीएम का पुतला फूंका – Gwalior News

ग्वालियर में INDIA गठबंधन का पैदल मार्च: ‘ज्ञानेश कुमार’ बने युवक को हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस, पीएम का पुतला फूंका – Gwalior News

प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर जेल के कैदियों की तरह रस्सी से बांधकर बहरूपिए को लेकर पहुंचे कांग्रेसी।

​ग्वालियर में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा SIR में मनमानी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर गुरुवार, 8 अक्टूबर को शहर में ‘INDIA’ गठबंधन के घटक दलों ने एक विशाल संयुक्त पैदल मार्च निकाला।

.

अचलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुआ यह आंदोलन इंदरगंज चौराहा, महल गेट, जयेंद्रगंज और शिंदे की छावनी से होता हुआ फूलबाग चौराहे पर समाप्त हुआ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” के गगनभेदी नारे लगाते नजर आए।

ग्वालियर में INDIA गठबंधन का पैदल मार्च:  ‘ज्ञानेश कुमार’ बने युवक को हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस, पीएम का पुतला फूंका – Gwalior News

नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष और अन्य कांग्रेसी

​अनोखा प्रदर्शन: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मुखौटे में दिखा कैदी

​इस पूरे प्रदर्शन का सबसे चर्चित और खास पहलू एक युवक का अनोखा विरोध प्रदर्शन रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक युवक को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाया, कैदियों वाले कपड़े पहनाए और हाथों में रस्सी व हथकड़ी बांधकर जुलूस के साथ-साथ फूलबाग चौराहे तक ले गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।

​पुलिस और कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी, तैनात

​मार्ग में जगह-जगह केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी हुई। फूलबाग चौराहे पर पहुंचते ही स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद भारी पुलिस टीम ने कार्यकर्ताओं को रोकने का भरपूर प्रयास किया और पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के घेरे को छकाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर ही दिया।

​देश का लोकतंत्र और जनता का वोट खतरे में है

​आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “आज देश का लोकतंत्र और हर नागरिक का वोट खतरे में है। जनता जिस जनादेश पर भरोसा करती है, उसके साथ छल किया जा रहा है। वोट चोरी के दम पर सरकार चलाई जा रही है।

ज्ञानेश कुमार जैसे अधिकारी वोट चोरी के जरिए बार-बार मोदी सरकार बनवा रहे हैं। इसी मनमानी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन का एक-एक नेता दिल्ली से लेकर सड़कों पर उतरा हुआ है।

ग्वालियर में भी सभी सहयोगी दलों ने एकजुट होकर अचलेश्वर से फूलबाग तक मार्च निकाला है। जब तक यह तानाशाही खत्म नहीं होगी, हमारा आंदोलन शांत नहीं होगा।”

​शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ कार्यक्रम: प्रशासन

​मामले पर प्रशासनिक प्रतिक्रिया देते हुए एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के घटक दलों द्वारा अचलेश्वर मंदिर से फूलबाग चौराहे तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की अनुमति मांगी गई थी।

अचलेश्वर मंदिर से शुरू हुआ यह मार्च तय मार्गों से होता हुआ फूलबाग चौराहे पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम समाप्त हो गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Source link
#गवलयर #म #INDIA #गठबधन #क #पदल #मरच #जञनश #कमर #बन #यवक #क #हथकड #पहनकर #नकल #जलस #पएम #क #पतल #फक #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *