Nana Patekar Death News Live:पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर, फार्महाउस पर होगा अंतिम संस्कार; शामिल हुए एकनाथ शिंदे – Nana Patekar Death News Live Updates Family Age Movies Celebs Reaction News In Hindi

Nana Patekar Death News Live:पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर, फार्महाउस पर होगा अंतिम संस्कार; शामिल हुए एकनाथ शिंदे – Nana Patekar Death News Live Updates Family Age Movies Celebs Reaction News In Hindi

09:59 PM, 08-Oct-2026

‘गदर 3’ में काम करना चाहते थे नाना 

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नाना पाटेकर से उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर बात की थी। नाना पाटेकर ने उनसे खास तौर पर ‘गदर 3’ में अपने लिए एक किरदार लिखने को कहा था।

अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच ‘गदर 3’ और ‘अर्जुन नागा’ को लेकर बातचीत हुई थी। नाना उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। दोनों मिलकर ‘गदर 3’ में नाना के किरदार पर काम भी कर रहे थे। इसके अलावा अनिल शर्मा जल्द ही उन्हें ‘अर्जुन नागा’ की कहानी भी सुनाने वाले थे।

नाना को याद करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह बेहद भावुक पल है। उन्होंने नाना को अपने बड़े भाई जैसा बताया। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बहुत समझदार और अच्छे इंसान भी थे। अनिल शर्मा ने कहा कि नाना जैसे इंसान को दोबारा पाना बहुत मुश्किल है।

09:40 PM, 08-Oct-2026

पैतृक गांव पहुंचा नाना का पार्थिव शरीर, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। कुछ देर में यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई के लिए परिवार और करीबी लोग मौजूद हैं।

09:32 PM, 08-Oct-2026

तुकाराम मुंढे ने किया नाना को याद

नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना उनके बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। मुंढे ने बताया कि नाना से उनकी आखिरी बातचीत करीब एक हफ्ते पहले ही हुई थी और उस दौरान भी दोनों ने हमेशा की तरह प्यार से बात की थी।

तुकाराम मुंढे ने बताया कि नाना ने उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा था कि वे कैसे हैं। बातचीत के आखिर में नाना ने उनसे कहा था, “लव यू, बाला।” मुंढे ने कहा कि यही नाना का अंदाज था, वह हर किसी से प्यार से बात करते थे। उन्होंने कहा कि नाना हमेशा उनके और सभी के साथ यादों में रहेंगे।

09:17 PM, 08-Oct-2026

नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे

Nana Patekar Death News Live:पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर, फार्महाउस पर होगा अंतिम संस्कार; शामिल हुए एकनाथ शिंदे – Nana Patekar Death News Live Updates Family Age Movies Celebs Reaction News In Hindi

नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे
– फोटो : सोशल मीडिया

नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। उन्होंने अभिनेता को अंतिम विदाई दी।

09:14 PM, 08-Oct-2026

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू


नाना पाटेकर
– फोटो : सोशल मीडिया

अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

नाना पाटेकर के फार्महाउस पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।  

08:47 PM, 08-Oct-2026

सुभाष घई और हेमा मालिनी ने नाना के निधन पर जताया दुख


सुभाष घई और हेमा मालिनी ने नाना के निधन पर जताया दुख
– फोटो : एएनआई

फिल्म निर्देशक सुभाष घई हुए भावुक 

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना के बारे में बात करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। वह सिर्फ एक स्टार या बेहतरीन अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। उनकी इंसानियत ने ही उन्हें इतना बड़ा अभिनेता बनाया और जमीन से जुड़े स्वभाव ने उन्हें एक बड़ा स्टार बनाया।

हेमा मालिनी ने भी जताया दुख 

वहीं, दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह खबर सुनकर गहरा दुख और झटका लगा कि इतना बड़ा अभिनेता अचानक उनके बीच नहीं रहा। हेमा मालिनी ने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन इतनी अचानक किसी के चले जाने की उम्मीद नहीं होती।

हेमा मालिनी ने नाना को अभिनय की एक अलग ही पहचान रखने वाला शानदार कलाकार बताया।

रणदीप हुड्डा ने भी जाहिर किया शोक

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि वह बहुत बड़ी शख्सियत और असाधारण प्रतिभा के मालिक थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अपनी अलग पहचान थी।

08:20 PM, 08-Oct-2026

पुणे लाया गया नाना का पार्थिव शरीर


पुणे लाया गया नाना का पार्थिव शरीर
– फोटो : एएनआई

पुणे लाया गया नाना का पार्थिव शरीर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे पहुंच चुका है। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने भी श्रद्धांजलि दी। यहां से उनके पार्थिव शरीर को पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा।

07:30 PM, 08-Oct-2026

अनिल ने साझा किया भावुक वीडियो

फिल्म ‘वनवास’ में नाना के साथ काम कर चुके निर्देशक अनिल शर्मा ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें नाना बड़े ही प्यार से उनके बालों की कंघी कर रहे हैं। अनिल ने लिखा, ‘कितने प्यार से? उनके साथ गुजरे लम्हे कितने सुंदर थे।’  

07:07 PM, 08-Oct-2026

सलमान ने जताया शोक

सलमान खान ने भी देर शाम अभिनेता के निधन पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने इंस्टा स्टोरी में एक फोटो साझा करते हुए लिखा- ‘नाना.. ऊपर वाला आपकी आत्मा को शांति दे भाऊ’

06:42 PM, 08-Oct-2026

अपने अंतिम संस्कार की तैयारी करके रखते थे नाना

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी पहले से ही कर रखी है। उन्होंने कहा, ‘हमें मालूम है, हमें 12 मन लकड़ी लगने वाली है। यही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है। इसके साथ मैं चला जाऊंगा।’ इतना ही नहीं, उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए 12 मन लकड़ियां अलग से रख भी दी हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: नाना पाटेकर: ‘गीली लकड़ी मत लगाना’, अभिनेता पहले ही कर चुके थे अंतिम विदाई की तैयारी; कही थी ये बात



Source link
#Nana #Patekar #Death #News #Liveपण #पहच #परथव #शरर #फरमहउस #पर #हग #अतम #ससकर #शमल #हए #एकनथ #शद #Nana #Patekar #Death #News #Live #Updates #Family #Age #Movies #Celebs #Reaction #News #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *