![]()
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले जबलपुर के पटवारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्वामित्व योजना में व्यक्तिगत पहचान के इस्तेमाल और साथी पटवारियों के निलंबन के विरोध में था। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रतिनिधियों राजेश मेहरा और मुक्ता चौकसे ने बताया कि स्वामित्व रजिस्ट्री में पटवारियों को निष्पादक बनाया जा रहा है। इसमें आधार कार्ड, फोटो और ओटीपी का उपयोग निजता का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि रजिस्ट्री में व्यक्ति की जगह सिर्फ ‘पटवारी’ पदनाम का जिक्र हो।
पटवारियों ने शासन पर दबाव का आरोप लगाया। देवास में 4 नए पटवारियों को नौकरी से निकाला गया है, जबलपुर में कुछ निलंबित हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं हुई, तो प्रदेश के सभी 27 हजार पटवारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
प्रशासनिक अधिकारी रिंकी सिंगारे ने ज्ञापन लिया, जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। शाम को संगठन की अधिकारियों के साथ बैठक हुई, कल कलेक्टर से भी मिलने की उम्मीद है।
Source link
#सवमतव #यजन #और #नलबन #क #वरध #म #सड़क #पर #उतर #कलकटरट #म #परदरशन #कर #जञपन #सप #हडतल #क #चतवन #Jabalpur #News


