रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुरा घाट पर 27 मई को हुई 23 वर्षीय अतुल पवार की मौत अब कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस …और पढ़ें

HighLights
- कुशल तैराक अतुल पवार की डूबने से मौत पर परिवार ने संदेह जताया
- दोस्तों की भूमिका और संभावित विवाद को लेकर उठे सवाल
- पुलिस ने डूबने से मौत की पुष्टि की, स्वजन निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुरा घाट पर 27 मई को हुई 23 वर्षीय अतुल पवार की मौत अब कई सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे डूबने से हुई मौत मान रही है, लेकिन स्वजन इस निष्कर्ष से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।
टीटी नगर क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित बारह दफ्तर बस्ती निवासी अतुल पवार मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार अतुल एक कुशल तैराक था और कई बार गणेश तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर निगम के बचाव दल का हिस्सा भी रह चुका था।
ऐसे में परिवार के लिए यह मानना मुश्किल है कि दूसरों की जान बचाने वाला युवक स्वयं डूबकर मौत का शिकार हो गया।
दोस्तों की भूमिका पर उठ रहे सवाल
स्वजन का दावा है कि घटना वाले दिन अतुल अपने कुछ दोस्तों के साथ प्रेमपुरा घाट गया था। उन्हें जानकारी मिली है कि वहां किसी व्यक्ति के साथ विवाद या मारपीट जैसी स्थिति भी बनी थी। ऐसे में परिवार सवाल उठा रहा है कि घटना से पहले क्या वास्तव में कोई विवाद हुआ था और यदि हुआ तो पुलिस ने उस पहलू की कितनी गंभीरता से जांच की।
परिवार का कहना है कि घटना से जुड़े सभी लोगों से विस्तृत पूछताछ कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
सूचना देने के तरीके पर भी संदेह
मृतक के स्वजन इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि अतुल की मौत की सूचना सबसे पहले पुणे में रहने वाली उसकी बहन को क्यों दी गई, जबकि उसके दोस्त परिवार के अन्य सदस्यों को भी अच्छी तरह जानते थे। परिवार का मानना है कि सूचना देने की यह प्रक्रिया भी कई सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़ें- जहां नावें चलती थीं, वहां लोग पैदल चले, बड़ा तालाब सूखा तो तकिया टापू तक बन गई थी पगडंडी, भोपाल के लिए यह सिर्फ दृश्य नहीं एक चेतावनी थी
पुलिस बोली- हत्या के साक्ष्य नहीं मिले
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान अब तक हत्या, साजिश या किसी अन्य आपराधिक घटना के ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। हालांकि स्वजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं और मामले की सभी पहलुओं से दोबारा जांच की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल यह मामला एक सामान्य दुर्घटना से आगे बढ़कर कई अनुत्तरित सवालों के कारण चर्चा का विषय बन गया है।
Source link
#भपल #म #अनभव #तरक #क #मत #पर #उठ #सवल #सवजन #बल #डबन #क #कहन #पर #भरस #करन #मशकल


