भारत के मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी शुक्रवार को डब्ल्यूटीटी चाइना स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के लिम जोंगहून और ओह जुनसंग के हाथों सीधे गेम में हार गई। भारत की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को केवल 20 मिनट में कोरियाई टीम से 8-11 6-11 3-11 से हार का सामना करना पड़ा।
मिश्रित युगल में भी हारे
मानुष मिश्रित युगल के सेमीफाइनल से भी आगे बढ़ने में नाकाम रहे। उनकी और दीया चिताले की जोड़ी को गुरुवार को चीनी ताइपे की लिन युन-जू और चेंग आई-चिंग की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
Source link
#चइन #समश #टबल #टनस #मनव #और #मनष #क #भरतय #यगल #जड #क #समफइनल #म #मल #हर #फइनल #म #जन #स #चक #Manav #Thakkar #Manush #Shah #Suffered #Defeat #Mens #Doubles #Semifinals #Wtt #China #Smash



