शारदीय नवरात्रि 2026 के 9 रंग:पहले दिन से महानवमी तक जानें नौ दिनों के शुभ रंग – Shardiya Navratri 2026 Nine Colors List Navratri Ke No Din Konse Colour Pehna Chahiye

शारदीय नवरात्रि 2026 के 9 रंग:पहले दिन से महानवमी तक जानें नौ दिनों के शुभ रंग – Shardiya Navratri 2026 Nine Colors List Navratri Ke No Din Konse Colour Pehna Chahiye

शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त विधि-विधान से देवी की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ के साथ अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनने की परंपरा भी प्रचलित है। ऐसे में त्योहार नजदीक आते ही लोग जानना चाहते हैं कि किस दिन कौन-सा रंग पहनना शुभ माना जाता है।

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक चलेगी। प्रत्येक दिन के लिए एक विशेष रंग निर्धारित किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन रंगों को सकारात्मकता, शक्ति, शांति और समृद्धि जैसे भावों से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किस रंग के कपड़े पहन सकते हैं और उनका क्या महत्व है।





shardiya navratri 2026 nine colors list navratri ke no din konse colour pehna chahiye

शारदीय नवरात्रि 2026 के नौ दिनों के नौ रंग
– फोटो : adobe


शारदीय नवरात्रि 2026 के नौ दिनों के नौ रंग

 

दिन     तारीख      शुभ रंग   देवी का स्वरूप
पहला   11 अक्तूबर    नारंगी     मां शैलपुत्री
दूसरा  12 अक्तूबर    सफेद     मां ब्रह्मचारिणी
तीसरा     13 अक्तूबर    लाल     मां चंद्रघंटा
चौथा     14 अक्तूबर    गहरा नीला  मां कूष्मांडा
पांचवां     15 अक्तूबर    पीला     मां स्कंदमाता
छठा     16 अक्तूबर    हरा     मां कात्यायनी
सातवां     17 अक्तूबर    स्लेटी     मां कालरात्रि
आठवां     18 अक्तूबर    बैंगनी     मां महागौरी
नौवां     19 अक्तूबर    मोरपंखी हरा   मां सिद्धिदात्री


shardiya navratri 2026 nine colors list navratri ke no din konse colour pehna chahiye

नवरात्रि के नौ रंगों का धार्मिक महत्व
– फोटो : freepik


नवरात्रि के नौ रंगों का धार्मिक महत्व

नारंगी रंग: पहले दिन नारंगी वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

सफेद रंग: दूसरे दिन सफेद रंग शांति, पवित्रता और सरलता का संदेश देता है। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है।

लाल रंग: तीसरे दिन लाल वस्त्र धारण कर सकते हैं। यह रंग शक्ति, साहस और उत्साह का प्रतीक है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है।

 


shardiya navratri 2026 nine colors list navratri ke no din konse colour pehna chahiye

नवरात्रि के नौ रंगों का धार्मिक महत्व
– फोटो : freepik


गहरा नीला रंग: चौथे दिन गहरा नीला रंग स्थिरता और आत्मविश्वास से जुड़ा है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।

पीला रंग: पांचवें दिन पीला रंग खुशहाली, ज्ञान और प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है।

हरा रंग: छठे दिन हरा रंग प्रकृति, विकास और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है।

स्लेटी रंग: सातवें दिन स्लेटी रंग संतुलन और गंभीरता को दर्शाता है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

 


shardiya navratri 2026 nine colors list navratri ke no din konse colour pehna chahiye

नवरात्रि के नौ रंगों का धार्मिक महत्व
– फोटो : adobe


बैंगनी रंग: आठवें दिन बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और विशिष्टता से जुड़ा है। इस दिन मां महागौरी की उपासना होती है।

मोरपंखी हरा रंग: नौवें दिन यह रंग सुंदरता, करुणा और विशिष्टता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के रंगों का पालन आस्था और परंपरा से जुड़ा है। भक्त अपनी पसंद के वस्त्र पहनकर भी पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की आराधना कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें 9 देवियों के प्रिय फूल

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Source link
#शरदय #नवरतर #क #रगपहल #दन #स #महनवम #तक #जन #न #दन #क #शभ #रग #Shardiya #Navratri #Colors #List #Navratri #Din #Konse #Colour #Pehna #Chahiye

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *