इंदौर में MGM मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध, 15 मिनट तक दिखी अश्लील वीडियो, डीन का हैकिंग से इनकार

इंदौर में MGM मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध, 15 मिनट तक दिखी अश्लील वीडियो, डीन का हैकिंग से इनकार

हैकर्स ने वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए लगभग 15 मिनट तक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो दिखाए। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद कॉलेज की वेबसाइट की सा…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 08:14:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 08:14:29 PM (IST)

इंदौर में MGM मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध, 15 मिनट तक दिखी अश्लील वीडियो, डीन का हैकिंग से इनकार
MGM मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध।

HighLights

  1. MGM मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध
  2. छवि बिगाड़ने की साजिश का प्रबंधन ने लगाया आरोप
  3. शैक्षणिक संस्थानों की साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए लगभग 15 मिनट तक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो दिखाए। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद कॉलेज की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा पर सवाल भी खड़े होने लगे हैं।

कॉलेज प्रबंधन वेबसाइट हैक होने से इनकार कर रहा है, ऐसे में इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि वेबसाइट पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखने के पीछे हैकिंग थी या कोई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ।

फर्जी तस्वीरें और साइबर सुरक्षा का मुद्दा

शनिवार सुबह 10.45 बजे से लेकर लगभग 11.05 बजे तक वेबसाइट पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाई देते रहे। हालांकि कॉलेज प्रबंधन इस तरह की कोई घटना होने से ही इनकार कर रहा है। प्रबंधन का कहना है कि किसी शरारती व्यक्ति ने फर्जी तस्वीरें बनाकर कॉलेज की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- इंदौर से जोधपुर और अहमदाबाद की शुरू होगी फ्लाइट, तो जबलपुर का टूट जाएगा संपर्क, उड़ानों का नया शेड्यूल जारी

यह पहला मामला नहीं है जब किसी सरकारी शैक्षणिक संस्था की आधिकारिक वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ की गई हो। इसके पहले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के साथ भी इस तरह का मामला सामने आया है।

कॉलेज प्रबंधन और डीन का स्पष्टीकरण

कॉलेज की वेबसाइट हैक नहीं हुई है। हमने वेबसाइट मेंटेन करने वाले एक्सपर्ट को दिखाया, लेकिन उन्होंने इस घटना से इनकार किया है। कुछ लोग कॉलेज की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। – डॉ. अरविंद घनघोरिया, डीन, एमजीएम कॉलेज

Source link
#इदर #म #MGM #मडकल #कलज #क #वबसइट #क #सरकष #म #सध #मनट #तक #दख #अशलल #वडय #डन #क #हकग #स #इनकर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *