Delhi Jhandewalan Temple Aarti & Rajinikanth Fan

Delhi Jhandewalan Temple Aarti & Rajinikanth Fan

  • Hindi News
  • National
  • Shardiya Navratri 2026: Delhi Jhandewalan Temple Aarti & Rajinikanth Fan

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Delhi Jhandewalan Temple Aarti & Rajinikanth Fan

देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव की सबसे ज्यादा धूम पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में रहती है।

दिल्ली में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती की। वहीं, तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक फैन ने मंदिर में खास सजावट की है। इसमें रजनीकांत के 230 से ज्यादा किरदारों की तस्वीरें और प्रतिरूप लगाए गए हैं। फैन पिछले 3 साल से हर नवरात्रि पर यह सजावट कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नवरात्रि उत्सव की पारंपरिक ‘काछन गादी’ रस्म पूरी हो गई। इस रस्म के बाद देवी ने बस्तर दशहरा उत्सव शुरू करने की अनुमति दी। यह परंपरा हर साल दशहरा उत्सव की शुरुआत से पहले निभाई जाती है।

देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की 5 तस्वीरें…

नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

महाराष्ट्र के पुणे में महिलाएं नवरात्रि की तैयारी कर रही हैं। इसके तहत गरबा प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र के पुणे में महिलाएं नवरात्रि की तैयारी कर रही हैं। इसके तहत गरबा प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया।

तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक फैन ने मंदिर में खास सजावट की है। इसमें रजनीकांत के 230 से ज्यादा किरदारों की तस्वीरें और प्रतिरूप लगाए गए हैं।

तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक फैन ने मंदिर में खास सजावट की है। इसमें रजनीकांत के 230 से ज्यादा किरदारों की तस्वीरें और प्रतिरूप लगाए गए हैं।

मुंबई में नवरात्रि से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मुंबई में नवरात्रि से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

लाइव अपडेट्स

01:33 AM11 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के छतरपुर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की

01:31 AM11 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मां शैलपुत्री मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

01:25 AM11 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

खबरें और भी हैं…

Source link
#Delhi #Jhandewalan #Temple #Aarti #Rajinikanth #Fan

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *