नवरात्रि आउटफुट:गरबा नाइट में लहंगा छोड़ पहनें साड़ी, हर कोई पूछेगा स्टाइल का राज! – Navratri 2026: 7 Stylish Saree Draping Ideas For A Perfect Garba Look

नवरात्रि आउटफुट:गरबा नाइट में लहंगा छोड़ पहनें साड़ी, हर कोई पूछेगा स्टाइल का राज! – Navratri 2026: 7 Stylish Saree Draping Ideas For A Perfect Garba Look

Garba Look From Saree: नवरात्रि का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया नाइट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान महिलाएं अक्सर चनिया चोली और लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इस बार अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो अपनी पसंदीदा साड़ी को गरबा लुक में स्टाइल कर सकती हैं। सही ड्रेपिंग, ज्वेलरी और एक्सेसरीज के साथ साड़ी को बेहद खूबसूरत गुजराती फ्यूजन लुक दिया जा सकता है।






Navratri 2026: 7 Stylish Saree Draping Ideas for a Perfect Garba Look

साड़ी से गरबा लुक
– फोटो : AI


गुजराती स्टाइल में पहनें साड़ी

गरबा लुक के लिए साड़ी को गुजराती स्टाइल में ड्रेप करना सबसे आसान विकल्प है। इस स्टाइल में पल्लू को सामने की ओर रखा जाता है, जिससे साड़ी का लुक पारंपरिक और आकर्षक नजर आता है। इसके साथ आप ट्रेडिशनल ब्लाउज या मिरर वर्क वाली चोली पहन सकती हैं। रंगों की बात करें तो लाल, पीला, गुलाबी, हरा और नारंगी जैसे ब्राइट शेड्स नवरात्रि के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।


Navratri 2026: 7 Stylish Saree Draping Ideas for a Perfect Garba Look

साड़ी से गरबा लुक
– फोटो : AI


मिरर वर्क ब्लाउज से बढ़ाएं ग्लैमर

अगर आप साड़ी को गरबा ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ब्लाउज पर खास ध्यान दें। मिरर वर्क, सीक्विन, कढ़ाई या गुजराती प्रिंट वाला ब्लाउज आपके पूरे लुक को फेस्टिव बना सकता है। प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज और स्टेटमेंट साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं।

 


Navratri 2026: 7 Stylish Saree Draping Ideas for a Perfect Garba Look

साड़ी से गरबा लुक
– फोटो : AI


मॉडर्न लुक के लिए बेल्ट पहनें

साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए कमर पर ट्रेडिशनल या डिजाइनर बेल्ट पहनी जा सकती है। ऑक्सीडाइज्ड बेल्ट, मेटल बेल्ट या एम्ब्रॉयडरी वाली बेल्ट साड़ी के साथ काफी स्टाइलिश लुक देती है। इससे साड़ी का पल्लू भी अपनी जगह पर रहेगा और गरबा करते समय इसे संभालना आसान होगा।


Navratri 2026: 7 Stylish Saree Draping Ideas for a Perfect Garba Look

साड़ी से गरबा लुक
– फोटो : Ai


ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से पूरा करें लुक

गरबा लुक में ज्वेलरी की अहम भूमिका होती है। साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चोकर, नेकलेस, कड़े और चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर साड़ी और ब्लाउज का लुक सिंपल है तो हैवी ज्वेलरी का चुनाव करें। वहीं, अगर आउटफिट पहले से काफी हैवी है तो सिंपल ज्वेलरी बेहतर रहेगी।


Source link
#नवरतर #आउटफटगरब #नइट #म #लहग #छड #पहन #सड #हर #कई #पछग #सटइल #क #रज #Navratri #Stylish #Saree #Draping #Ideas #Perfect #Garba

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *