![]()
पन्ना के सतना बेरियर स्थित मारुति सुजुकी के सिटी कार्स शोरूम के बाहर रविवार को ग्राहक प्रिंस त्रिपाठी ने अपनी नई कार पर बैनर लगाकर अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रिंस त्रिपाठी का आरोप है कि दो महीने पहले खरीदी गई कार में शुरू से ही तकनीकी खराबी आ रही है। अब उसमें सीएनजी लीकेज की समस्या भी हो गई है। उन्होंने यह गाड़ी 12 अगस्त 2026 को खरीदी थी। शुरू से ही आ रही खराबी उनकी शिकायत है कि डिलीवरी के समय से ही खराबी की शिकायत की गई, लेकिन शोरूम ने इसे सामान्य बताकर टाल दिया। बार-बार वर्कशॉप जाने और शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला। कंपनी ने लिखित गारंटी देने से भी इनकार कर दिया। खराब पार्ट्स बदलने को तैयार मारुति सुजुकी शाखा के प्रतिनिधि सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि यह गाड़ी अगस्त 2026 की बनी है। कंपनी गाड़ी की आवाज या तकनीकी समस्या को ठीक करने और खराब पार्ट्स बदलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हर छोटी खराबी पर पूरी गाड़ी बदलना संभव नहीं। कंपनी ने ग्राहक से मरम्मत के लिए थोड़ा समय मांगा है।
Source link
#पनन #म #कर #मलक #क #शरम #क #बहर #अनख #परदरशन #बनर #लगकर #खड #हए #बल #नई #कर #म #खरब #और #CNG #लकज #स #परशन #ह #Panna #News


