- Hindi News
- National
- Mumbai Andheri Car Accident | Pedestrian Cyclist Injured Driver Detained
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश पुलिस ने असम की 20 वर्षीय छात्रा हिमाश्री बोरो की मौत के मामले में कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शारीरिक और यौन हिंसा की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि छात्रा चलती ट्रेन से दुर्घटनावश गिरी थी या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह थी।
हिमाश्री का शव 7 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में पेनुबार्थी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। वह 6 अक्टूबर की रात गुवाहाटी आने के लिए विवेक एक्सप्रेस में सवार हुई थी।
पुलिस ने परेशान किए जाने के दावे को नकारा पुलिस ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि छात्रा ने फोन करके कुछ लड़कों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी एक दोस्त को संदेश भेजा था कि ट्रेन में पुरुष यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण उसे सीट नहीं मिल रही थी और वह असहज महसूस कर रही थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
कोच्चि में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

केरल के कोच्चि में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा नेदुंबस्सेरी एयरपोर्ट के पास रात करीब 2 बजे हुआ। तीनों पास की दुकान पर चाय पीकर घर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान पलक्कड़ की गोपिका, वायनाड की देविका और कर्नाटक के इजाज के रूप में हुई है। स्थानीय लोग तीनों को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चला रहे सुहैल को मेडिकल जांच के बाद हिरासत में ले लिया है।
उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि हादसे के समय ड्राइवर नशे में था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। कार की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है।
अहमदाबाद में 20 फीट गहरे नाले में गिरी 9 साल की बच्ची, तलाश जारी

गुजरात के अहमदाबाद में नारोल-पिराना रोड पर 9 साल की बच्ची 20 फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। हादसा शनिवार को हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 7 घंटे से तलाश जारी है, लेकिन बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाया है।
मणिनगर फायर स्टेशन के अधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। टीमों ने इलाके की तलाशी ली और पंपिंग स्टेशन भी चेक किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अब BSF के जवानों को नाले में भेजकर पानी की गहराई और बहाव का आकलन किया जाएगा। इसके बाद हालात अनुकूल होने पर सीवर के मैनहोल खोलकर पंपिंग स्टेशन तक के रास्ते की जांच की जाएगी।
मुंबई के अंधेरी में कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में

मुंबई के अंधेरी स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर-2 पर किआ कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। घायलों में सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला और दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति शामिल हैं।
अंबोली पुलिस ने कार के ड्राइवर राहुल श्रीदेवीप्रसाद दुबे को हिरासत में लेकर उसके ब्लड सैंपल लिए हैं। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
Source link
#Mumbai #Andheri #Car #Accident #Pedestrian #Cyclist #Injured #Driver #Detained


